HomeNationalHormuz Strait में जहाज पर हमला, भारत ने उठाई कड़ी आवाज, बढ़ा...

Hormuz Strait में जहाज पर हमला, भारत ने उठाई कड़ी आवाज, बढ़ा तनाव

Hormuz Strait के पास एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले के बाद भारत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ओमान तट के नजदीक हुई इस घटना में भारतीय नागरिक भी सवार थे। विदेश मंत्रालय ने राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि अधिकांश भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि एक नागरिक की तलाश अब भी जारी है।

MEA ने जहाज हमले की कड़ी निंदा की

विदेश मंत्रालय (MEA) ने ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज GFS Galaxy पर हुए हमले की कड़ी आलोचना की है। मंत्रालय के अनुसार, जहाज पर कुल 11 भारतीय नागरिक मौजूद थे। इनमें से 10 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक अब भी लापता है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि ओमान स्थित भारतीय दूतावास पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर खोज एवं बचाव अभियान में सक्रिय समन्वय कर रहा है। भारत सरकार ने इस अभियान में सहयोग के लिए ओमान सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

भारत ने तनाव कम करने और बातचीत की अपील की

भारत ने क्षेत्र में लगातार कमर्शियल जहाजों पर हो रहे हमलों को गंभीर चिंता का विषय बताया है। विदेश मंत्रालय ने सभी पक्षों से तत्काल तनाव कम करने और संवाद के माध्यम से समाधान तलाशने की अपील की।

बयान में कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर व्यावसायिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाना स्वीकार्य नहीं है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप समुद्री व्यापार और नौवहन को बिना किसी बाधा के जल्द से जल्द सामान्य किया जाना चाहिए।

ईरान ने फायरिंग के बाद होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का किया ऐलान

यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। ईरान का दावा है कि उसकी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने साइप्रस के झंडे वाले एक कंटेनर जहाज पर कार्रवाई की, क्योंकि वह कथित तौर पर निर्धारित समुद्री मार्ग के बजाय दूसरे रास्ते से गुजर रहा था।

IRGC के अनुसार, कई जहाजों को तय शिपिंग कॉरिडोर का उपयोग करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं किया गया। ईरान ने इस फायरिंग को “चेतावनी स्वरूप की गई कार्रवाई” बताया और इसके बाद अगली सूचना तक होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की घोषणा कर दी।

अमेरिका ने इसे नागरिक जहाज पर सीधा हमला बताया

दूसरी ओर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस घटना को एक नागरिक कमर्शियल जहाज पर सीधा हमला बताया है। CENTCOM के मुताबिक, हमले में जहाज के इंजन रूम को भारी नुकसान पहुंचा, जिससे आग लग गई। स्थिति बिगड़ने के बाद चालक दल को लाइफबोट के जरिए जहाज छोड़ना पड़ा। अमेरिकी पक्ष का कहना है कि इस घटना में एक नागरिक क्रू सदस्य अब भी लापता है।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.