HomeNationalपैसों की जरूरत में क्रेडिट कार्ड नहीं? ये विकल्प दिलाएंगे तुरंत कम...

पैसों की जरूरत में क्रेडिट कार्ड नहीं? ये विकल्प दिलाएंगे तुरंत कम ब्याज लोन

अचानक आर्थिक जरूरत आने पर लोग अक्सर क्रेडिट कार्ड लोन का सहारा लेते हैं। हालांकि, जिन लोगों के पास क्रेडिट कार्ड नहीं है, उनके लिए भी कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं जिनकी मदद से कम ब्याज दर पर आसानी से लोन प्राप्त किया जा सकता है।

बिना क्रेडिट कार्ड कहां मिल सकता है सबसे सस्ता लोन?

अगर आपके पास सोना है, तो गोल्ड लोन सबसे किफायती विकल्पों में शामिल है। सोने को गिरवी रखकर आसानी से लोन लिया जा सकता है और इस पर ब्याज दर सामान्यतः 8 से 10 प्रतिशत के बीच रहती है।

इसी तरह PPF और LIC पॉलिसी भी जरूरत के समय वित्तीय सहायता का अच्छा माध्यम बन सकती हैं। सरकारी बचत योजना या बीमा पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू के आधार पर अपेक्षाकृत कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराया जाता है।

यदि आपके पास फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) है, तो बैंक उसकी राशि का लगभग 90 प्रतिशत तक लोन दे सकते हैं। इस स्थिति में एफडी पर मिलने वाले ब्याज से केवल 1 से 2 प्रतिशत अधिक ब्याज का भुगतान करना पड़ता है।

गिरवी रखने के लिए कुछ नहीं है तो भी मिल सकते हैं लोन

अगर आपके पास गिरवी रखने योग्य कोई संपत्ति नहीं है, तब भी छोटे लोन के कई विकल्प मौजूद हैं। Buy Now Pay Later (BNPL) सुविधा के जरिए Amazon, Paytm और Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म जरूरत के अनुसार कुछ हजार रुपये तक की क्रेडिट लिमिट उपलब्ध कराते हैं। समय पर भुगतान करने पर कई मामलों में ब्याज भी नहीं देना पड़ता।

इसके अलावा KreditBee, Moneytrap और NAVI जैसे ऐप केवल पैन कार्ड या आधार कार्ड के आधार पर कुछ हजार रुपये तक का लोन उपलब्ध कराते हैं। वहीं, कुछ डिजिटल लोन ऐप आपकी सैलरी के आधार पर भी तत्काल छोटे लोन की सुविधा देते हैं।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.