HomeUttar Pradeshपति को प्रेमी से मिलकर दामिनी ने सांप से कटवा हत्या करवा...

पति को प्रेमी से मिलकर दामिनी ने सांप से कटवा हत्या करवा दी

खबर संसार हल्द्वानी.पति को प्रेमी से मिलकर दामिनी ने सांप से कटवा हत्या करवा दी!जी हा वैसे किसी को रास्ते से हटाना हो तो कई तरीके होते है जैसे गोली मार कर हत्या, चाकू छुरी से. नींद की गोली दे गला दवा देना, चुन्नी से गला घोंट देना, तकिया से मुँह दवा देना, पानी में फेक देना, लेकिन सांप से कटवा कर रास्ते का कांटा या हत्या करना गुने चुने मामले ही पता चले है जिसमे हल्द्वानी में सांप से कटवा कर युवक की हत्या की गई, इससे पूर्व साउथ में कही इसी तरह की घटना घटी थी और इसी तरह पिछले साल बहसूमा के अकबरपुर सादात गांव में सांप से डसवाकर पति को मारने की घटना की ही तरह गुरुवार रात को हस्तिनापुर में इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया गया।

 

यहां स्कूल संचालिका ने प्रेमी ड्राइवर के इश्क में पति को दूध में 10 नींद की गोलियां खिलाई गई और इसके बाद जहरीले सांप से डसवा कर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम कराने की बात हुई तो पत्नी मना करने लगी। पुलिस ने फिलहाल हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी ड्राइवर समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। बहसूमा के भंडोरा गांव निवासी अतुल पत्नी दामिनी और छह साल के बेटे मानिक के साथ हस्तिनापुर की जे ब्लॉक कॉलोनी में रह रहे थे। गुरुवार रात दंपति बेटे के साथ बाहर बैठक में सोई थी। शुक्रवार सुबह दामिनी अतुल को चाय देने गई तो वह अचेत अवस्था में पड़ा था। इसके बाद दामिनी ने ससुर को फोन किया और बताया सांप के डसने से अतुल की मौत हो गई है। इसके बाद दामिनी और स्कूल बस के चालक की मदद से अतुल को अस्पताल पहुंचाया गया।

 

जांच में खुलासा: पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की तो दो नींद की गोलियां मिली। दामिनी और तुषार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। खुलासा हुआ कि दोनों में प्रेम प्रसंग है और इसलिए अतुल की हत्या की प्लानिंग की। तुषार ने नींद की गोलियां खरीदकर दामिनी को दी थी। दो दिन पहले एक सांप भी सपेरे से खरीदकर लाए थे। गुरुवार रात को दूध में 10 नींद की गोलियां मिलाकर दामिनी ने अतुल को दी थी। अतुल के बेहोश होने के बाद दामिनी और तुषार ने मिलकर सांप से अतुल को कटवा दिया और हत्या कर दी। मौत की पुष्टि करने के लिए गला भी दबाया था। सुबह के समय दामिनी ने ड्रामा किया और परिजनों को सूचना दी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.