चिप्स-कोल्ड ड्रिंक्स पर लगेगी रोक? FSSAI ने रखा ये प्रस्ताव जी, हां बच्चों में बढ़ती जंक फूड की आदत को देखते हुए FSSAI एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। स्कूल कैंपस और उसके 50 मीटर के दायरे में HFSS फूड की बिक्री पर रोक लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
स्कूलों के आसपास जंक फूड पर रोक की तैयारी
आज के समय में बच्चों के बीच घर के खाने के बजाय चिप्स, कुरकुरे, कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य जंक फूड का चलन देखा जाता है। स्कूलों के बाहर भी बच्चे इन चीजों को खरीदकर खाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI स्कूल कैंपस और उसके 50 मीटर के दायरे में HFSS फूड की बिक्री पर रोक लगाने की तैयारी कर रहा है। FSSAI का मानना है कि बच्चों को स्कूल के अंदर या आसपास ज्यादा जंक फूड उपलब्ध नहीं होंगे तो शुरुआत से ही इन चीजों को खाने की आदत को कम करने में मदद मिल सकती है।
किन चीजों की बिक्री पर लग सकती है रोक?
प्रस्ताव के तहत स्कूल के 50 मीटर के दायरे में ज्यादा फैट, शुगर और नमक वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की तैयारी है। इनमें कोल्ड ड्रिंक्स, चिप्स और अन्य HFSS फूड शामिल हैं।
सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा गया प्रस्ताव
फिलहाल यह केवल एक प्रस्ताव है। FSSAI के CEO ने बताया कि इस नियम से जुड़े ड्राफ्ट रेगुलेशन तैयार किए गए हैं और इन्हें सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा गया है। हालांकि, प्रस्ताव पर सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला अभी आना बाकी है। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो आने वाले समय में स्कूल के 50 मीटर के दायरे में कोल्ड ड्रिंक्स और चिप्स जैसे जंक फूड की बिक्री पर रोक लग सकती है।
मंजूरी मिलने पर बच्चों पर क्या पड़ेगा असर?
प्रस्ताव लागू होने पर स्कूलों के आसपास बच्चों को कोल्ड ड्रिंक्स और चिप्स जैसे जंक फूड आसानी से नहीं मिलेंगे। इससे बच्चों को इन चीजों की आदत से दूर करने में मदद मिल सकती है। बच्चे घर का खाना और फल जैसे पौष्टिक स्नैक्स अधिक खा सकते हैं। कम उम्र से हेल्दी फूड खाने की आदत बनने पर जंक फूड खाने की क्रेविंग कम होने और इनसे होने वाली बीमारियों से बचाव में मदद मिलने की उम्मीद है।
10 प्वाइंट में समझें पूरी खबर
- FSSAI स्कूलों के आसपास जंक फूड पर रोक की तैयारी में है।
- प्रस्ताव स्कूल कैंपस और 50 मीटर के दायरे से जुड़ा है।
- HFSS फूड की बिक्री पर रोक लगाने की तैयारी है।
- ज्यादा फैट वाला खाना इसके दायरे में आएगा।
- कोल्ड ड्रिंक्स की बिक्री पर भी रोक लग सकती है।
- चिप्स और ज्यादा शुगर वाला खाना भी शामिल है।
- तेज नमक वाले खाने पर भी रोक का प्रस्ताव है।
- FSSAI ने ड्राफ्ट रेगुलेशन तैयार किया है।
- प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा गया है।
- अभी सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला आना बाकी है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप






