HomeNationalWai Wai नूडल्स की फैक्ट्री में छापा, FSSAI ने 32 हजार किलो...

Wai Wai नूडल्स की फैक्ट्री में छापा, FSSAI ने 32 हजार किलो स्टॉक जब्त

देशभर में खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता को लेकर जारी सख्ती के बीच भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने CG Foods India के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जांच में राजस्थान स्थित फैक्ट्री में फर्श पर गिरे और जमा हुए टूटे नूडल्स से भुजिया बनाए जाने की बात सामने आई।

FSSAI ने CG Foods India को उत्पादन रोकने का आदेश दिया

FSSAI ने मशहूर ‘वाई-वाई’ (Wai Wai) नूडल्स बनाने वाली नेपाली अरबपति बिनोद चौधरी की कंपनी ‘CG Foods India’ को अपने कुछ खास प्रोडक्ट्स का उत्पादन तुरंत रोकने का आदेश दिया है। यह कंपनी CG कॉर्प ग्लोबल का हिस्सा है, जिसके प्रमुख नेपाल के इकलौते अरबपति बिनोद चौधरी हैं। उन्हें ‘वाई-वाई’ इंस्टेंट-नूडल ब्रांड बनाने के लिए ‘नूडल किंग’ के तौर पर जाना जाता है।

फर्श पर पड़े टूटे नूडल्स से बनाई जा रही थी भुजिया

FSSAI के अनुसार, इंस्पेक्टरों ने पाया कि फैक्ट्री में “फ़र्श पर जमा हुए टूटे नूडल्स को बिना हीट ट्रीटमेंट के दोबारा प्रोसेस करके भुजिया बना रही थी।” जांच मुख्य रूप से ‘वाई-वाई’ ब्रांड की दो तरह की भुजिया पर केंद्रित थी। अधिकारियों ने फैक्ट्री से लगभग 32,000 किलोग्राम स्टॉक ज़ब्त किया और एक्सपायर हो चुके तैयार प्रोडक्ट्स के 1,925 बॉक्स पाए। कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और टेस्टिंग के लिए सैंपल लिए गए हैं।

नवी मुंबई के गोदाम में भी सामने आया था मामला

यह कार्रवाई नवी मुंबई के एक गोदाम पर छापे के कुछ दिनों बाद हुई, जहां महाराष्ट्र के फ़ूड सेफ़्टी अधिकारियों को एक्सपायर हो चुके और एक्सपायरी के करीब वाले प्रोडक्ट्स मिले थे। इन पर बदली हुई एक्सपायरी डेट और न्यूट्रिशन लेबल लगे थे। यहां नेस्ले, यूनिलीवर, कोका-कोला और पेप्सिको जैसे बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स मिले थे।

डोमिनोज़ और पिज़्ज़ा हट पर भी हुई कार्रवाई

फैक्ट्री के चार कमरों में कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के लगभग 5,000 कार्टन मिले। इनमें पेप्सिको के लेज़ और कुरकुरे, नेस्ले के मैगी मसाला नूडल्स, कोका-कोला के थम्स अप और लिम्का कैन तथा यूनिलीवर के नॉर मशरूम सूप शामिल थे। महाराष्ट्र FDA के प्रमुख तुकाराम मुंडे भी चर्चा में हैं। पिछले महीने छापेमारी के बाद उन्होंने डोमिनोज़ पिज़्ज़ा के चार और पिज़्ज़ा हट के एक आउटलेट का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया।

10 प्वाइंट में पूरी खबर

  • FSSAI ने CG Foods India के खिलाफ कार्रवाई की।
  • कंपनी को कुछ खास प्रोडक्ट्स का उत्पादन रोकने का आदेश दिया गया।
  • कार्रवाई राजस्थान स्थित फैक्ट्री में हुई।
  • फर्श पर गिरे टूटे नूडल्स से भुजिया बनाने की बात सामने आई।
  • नूडल्स को बिना हीट ट्रीटमेंट दोबारा प्रोसेस किया जा रहा था।
  • लगभग 32,000 किलोग्राम स्टॉक ज़ब्त किया गया।
  • एक्सपायर प्रोडक्ट्स के 1,925 बॉक्स मिले।
  • टेस्टिंग के लिए सैंपल लिए गए और कानूनी कार्रवाई शुरू हुई।
  • नवी मुंबई के गोदाम में करीब 5,000 कार्टन कंज्यूमर प्रोडक्ट्स मिले।
  • डोमिनोज़ पिज़्ज़ा के चार और पिज़्ज़ा हट के एक आउटलेट का लाइसेंस सस्पेंड किया गया।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.