खबर संसार हल्द्वानी.निर्मल दर्शन नशा मुक्ति केन्द्र चोरगलिया सीज जी हा आज निर्मल दर्शन नशा मुक्ति केन्द्र चोरगलिया का औचक निरीक्षण ड्रग इंस्पेक्टर, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण तथा पुलिस के साथ किया गया। संस्था मैं पुरुष तथा महिला दोनों पाए गये तथा संस्था के पास स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी से निर्धारित मानकों के अनुरूप रजिस्ट्रेशन भी पाया गया ।
निर्मल दर्शन नशा मुक्ति केन्द्र चोरगलिया सीज
मौक़े पर ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा कुछ दवाइयों का स्टॉक सही तरीक़े से नहीं रखने के कारण सीज किया गया, तथा संस्था के विरुद्ध बिना स्टॉक में पंजीकरण के दवाई रखने में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया गया । इसके अतिरिक्त संस्था में काउंसलर कार्यरत भी नहीं पाया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संबंधित को नोटिस देकर अग्रिम कार्रवाई की गई । संस्था प्रबंधक को नशा मुक्ति केन्द्र को नियमानुसार चलाने हेतु निर्देशित किया गया ।






