हल्द्वानी ख़बर संसार.हल्द्वानी में आयोजित व्यापारियों का सम्मलेन सफल रहा या असफल?इसकी पूरी पड़ताल ख़बर संसार ने करी तो कई बातें सामने आई, दर्शकों को बता दें कि दो दिन पहले सक्रिय व्यापारी नेताओं द्वारा इसमें पैसों को लेकर भंडाफोड़ किया था गंभीर आरोप लगाए थे जबकि प्रांतीय व्यापार मंडल क़े प्रदेश अध्यक्ष और सरकार में दर्जाधारी नवीन वर्मा ने ख़बर संसार को बताया कि इन लोगों को हमने बाहर करना ही था कुछ तकनिकी कारण भी गिनाये उनका कहना था हमारे उत्तराखंड क़े 19 जिलों में संगठन है और 393 इकाईया है अगर इस बात को माने तो बहुत ज्यादा व्यापारी आने चाहिए महिलाएं भी आई थी शायद संख्या बल बढ़ाने हालांकि लोग आये भी ऐसा नहीं है लेकिन जैसा बताया जा रहा वैसा?
इससे पूर्व व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी हल्द्वानी में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के वार्षिक सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यापारियों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि जीएसटी विभाग व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा। साथ ही मंडी शुल्क के मुद्दे पर भी दोबारा विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाने के लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा की स्थिति में व्यापारियों को सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। इसके अलावा चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नए पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे। कैंची बाईपास से जाम की समस्या के समाधान की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कैंची धाम में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित एवं व्यवस्थित करने के लिए सरकार की ओर से प्रभावी व्यवस्था किए जाने की बात कही वही सम्मेलन में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने मुख्यमंत्री के समक्ष व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को रखा। इनमें जीएसटी विभाग से संबंधित शिकायतें, मंडी शुल्क, आपदा के दौरान व्यापारियों को होने वाले नुकसान तथा यातायात और पार्किंग जैसी समस्याओं को उठाया।






