spot_img
spot_img
HomeBusinessसोने का वजन बढ़ाने के लिए हो रही है मिलावट? खरीदने से...

सोने का वजन बढ़ाने के लिए हो रही है मिलावट? खरीदने से पहले जान लें सच

सोने की कीमतों में गिरावट के बीच शादी और निवेश के लिए खरीदारी करने वाले ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है। ज्वेलरी मार्केट में सोने की मिलावट की चर्चा के बाद देश की सबसे बड़ी ज्वेलरी संस्था ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) ने भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) को अलर्ट किया है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सोने का वजन बढ़ाने के लिए उसमें रेनियम (Rhenium) और इरिडियम (Iridium) जैसी मिश्र धातुएं मिलाई जा सकती हैं। हालांकि, GJC के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने स्पष्ट किया है कि ऐसी मिलावट का अब तक कोई ठोस सबूत या लैब रिपोर्ट सामने नहीं आई है। यह अलर्ट एहतियात के तौर पर जारी किया गया है। BIS मामले पर नजर रख रहा है और ज्वेलर्स को सप्लायर से आने वाले माल की जांच करने की सलाह दी गई है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

GJC के वाइस चेयरमैन अविनाश गुप्ता और काउंसिल ने ग्राहकों को दो जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

1. HUID नंबर और BIS Care ऐप से जांच

हर हॉलमार्क वाले सोने के गहने पर 6 अंकों का HUID नंबर होता है। BIS Care ऐप के जरिए इसे जांचकर गहने की शुद्धता, कैरेट और ज्वेलर से जुड़ी जानकारी सत्यापित की जा सकती है।

2. पक्का GST बिल जरूर लें

सोना खरीदते समय कच्ची पर्ची के बजाय पक्का GST बिल लें। इसमें वजन, कैरेट, मेकिंग चार्ज और HUID नंबर दर्ज होना चाहिए। गहनों में गड़बड़ी होने पर बिल कानूनी सुरक्षा के लिए जरूरी है।

BIS की छापेमारी में लाखों-करोड़ों का सोना जब्त

4 नवंबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर में चार ज्वेलरी शोरूम पर छापेमारी कर बिना HUID वाले गहनों की बिक्री पकड़ी गई। करीब 3 करोड़ रुपये कीमत का 2.085 किलो सोना जब्त किया गया। वहीं, 22 अक्टूबर को अमृतसर के प्रताप बाजार में 467.44 ग्राम वजन के 95 गहने जब्त किए गए।

नियम तोड़ने पर हो सकती है जेल

BIS एक्ट की धारा 29 के तहत एक साल तक की जेल, कम से कम 1 लाख रुपये जुर्माना या जब्त गहनों की कीमत का पांच गुना तक जुर्माना हो सकता है। मिलावट का शक होने पर BIS Care ऐप या GJC में शिकायत दर्ज कराएं।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.