आईपीएल 2027 प्लेयर ऑक्शन के लिए कुल 1,220 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आधिकारिक आंकड़े जारी करते हुए बताया कि इसमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने कुल 184 खिलाड़ियों को रिटेन या चुना है। अब टीमों के पास खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए 66 स्लॉट खाली हैं, जिनमें 25 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट भी शामिल हैं।
कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों का आंकड़ा
ऑक्शन के लिए पंजीकरण कराने वाले खिलाड़ियों में 184 कैप्ड और 994 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। इसके अलावा 42 खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हैं। अनकैप्ड खिलाड़ियों में 925 भारतीय शामिल हैं, जिनमें 127 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल के पिछले संस्करणों में खेल चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया से सबसे ज्यादा विदेशी खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
विदेशी खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन में ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे है। यहां से 53 खिलाड़ियों ने नाम दर्ज कराया है। दक्षिण अफ्रीका के 40, वेस्टइंडीज के 36 और न्यूजीलैंड के 25 खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल होने के लिए तैयार हैं। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की देशवार संख्या और कैटेगरी की सूची भी जारी की है।
1,220 खिलाड़ियों को छह कैटेगरी में बांटा गया
- कैप्ड भारतीय खिलाड़ी – 14
- कैप्ड इंटरनेशनल खिलाड़ी – 170
- एसोसिएट देशों के खिलाड़ी – 42
- पिछले आईपीएल सीजन में खेलने वाले अनकैप्ड भारतीय – 127
- अन्य अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी – 798
- अनकैप्ड इंटरनेशनल खिलाड़ी – 69
4 दिसंबर को जारी होगी अंतिम खिलाड़ियों की सूची
फ्रेंचाइजियां रजिस्टर्ड खिलाड़ियों में से उन नामों का चयन करेंगी, जिन्हें अंतिम ऑक्शन पूल में शामिल करने पर विचार किया जाएगा। खिलाड़ियों के नाम और बेस प्राइस वाली अंतिम सूची 4 दिसंबर, 2026 को जारी होगी। आईपीएल 2027 का प्लेयर ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फेसबुक व वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करे












