ग्वालियर, खबर संसार। प्यार में पड़कर एक लड़की ने पवित्र माना जाने वाला मां-बेटी का रिश्ते को कंलंकित कर दिया। मध्य प्रदेश में एक 17 साल की लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने के लिए और उसके प्यार में अंधी होकर लड़की ने अपनी ही मां को दर्दनाक मौत दे दी। लड़की ने पहले अपनी मां को चाकू घोंपा और उसके बाद मां का गला दबा कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी रविवार को मिली जिसके बाद लड़की को हिरासत में ले लिया गया और उसके 25 वर्षीय मित्र को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार युवक को दो माह पहले भी गिरफ्तार किया गया था, जब लड़की उसके साथ घर से फरार हो गई थी। बाद में युवक को जमानत मिल गई थी।
भिंड जिले की रहने वाली थी महिला
महिला (38) भिंड जिले की रहने वाली थी और हजीरा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत गदियापुर इलाके में अपनी बेटी के साथ रह रही थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रविवार को पुलिस को जानकारी मिली कि महिला के घर का दरवाजा नहीं खुल रहा है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां उसे महिला का रक्त रंजित शव मिला। उन्होंने बताया कि लड़की घर पर नहीं थी।
इसके बाद पुलिस ने लड़की की तलाश की और रविवार शाम को वह अपने मित्र के साथ मिली। सांघी के अनुसार दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सब्जी काटने वाले चाकू से महिला पर वार किया और फिर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों की फरार होने की योजना थी।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला दोनों के संबंधों के खिलाफ थी और इसलिए उन्होंने उसे रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी। हजीरा पुलिस थाने के निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के विभिन्न प्रावधानों के तहत हत्या तथा अन्य अपराधों को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
