नैनीताल जिले के हल्द्वानी में शनिवार, 6 सितंबर की दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शहर के प्रमुख चिकित्सक की कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। गनीमत रही कि समय रहते डॉक्टर बाहर निकल आए और हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
गांधी स्कूल के पास हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, यह घटना गांधी स्कूल और मोर्चरी के पास हुई। नीलकंठ हॉस्पिटल के स्वामी डॉ. गौरव सिंघल अपनी कार से जा रहे थे, तभी अचानक कार से धुआं निकलने लगा। डॉक्टर ने तुरंत कार रोकी और बाहर निकल आए।
वीडियों भी देंखे
दमकल ने पाया आग पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
बड़े हादसे से बच गए डॉक्टर
स्थानीय लोगों की मदद और दमकल विभाग की तत्परता से आग फैलने से पहले काबू पा लिया गया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार को काफी नुकसान पहुंचा है।
जांच में जुटा प्रशासन
पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के सही कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
