spot_img
spot_img
HomeBusinessडाउ जोंस सस्टेनबिलिटी इंडेक्स से बाहर हाते ही गिरने लगे अदाणी के...

डाउ जोंस सस्टेनबिलिटी इंडेक्स से बाहर हाते ही गिरने लगे अदाणी के शेयर

आप ने सही पढ़ा अब अडानी समूह को अमेरिकी शेयर बाजार से झटका लगा है। अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज को डाओ जोंस सस्टेनबिलिटी इंडेक्स से हटाने का फैसला लिया गया है। 7 फरवरी 2023 से अडानी इंटरप्राइजेज इस इंडेक्स में ट्रेड नहीं करेगा।

अमेरिकी शेयर बाजार ने अपने इंडेक्स में इस बदलाव किए जाने की जानकारी दी है। अडानी इंटरप्राइजेज को S&P Dow Jones Sustainability इंडेक्स से हटाये जाने पर इंडेक्स घोषणा में कहा गया कि अडानी इंटरप्राइजेज (XMOB:52599) को डाओ जोंस सस्टेनबिलिटी इंडेक्स से हटाया जाएगा।

हिंडनबर्ग के रिपोर्ट के बाद लिया ये फैसला

बयान में कहा गया कि स्टॉक में हेराफेरी और अकाउंटिंग फ्रॉड के आरोपों के बाद इंडेक्स से हटाने का फैसला लिया गया है। S&P Dow Jones  7 फरवरी 2023 से अपने सस्टेनबिलिटी इंडेक्स में बदलाव करने जा रहा है। Dow Jones का ये फैसला हिंडनबर्ग के रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के शेयरों की भारी पिटाई होने के बाद आया है।

इससे पहले गुरुवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने अडानी ग्रुप की 3 कंपनियों को एडिशनल सर्विलांस मार्जिन फ्रेमवर्क (ASM) यानि एएसएम में डालने का फैसला लिया था। अडानी समूह की इन 3 कंपनियों में अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), अडानी पोर्ट (Adani Port) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) को शामिल किया गया है।

एएसएम में डालने का मतलब यह है कि इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए भी 100 फीसदी अपफ्रंट मार्जिन की जरूरत होगी, इससे शॉर्ट सेलिंग पर कुछ अंकुश लग सकेगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने शेयर में अडानी समूह के शेयरों में उतार चढ़ाव को कम करने के लिए लिया है लेकिन शुक्रवार को भी शेयर में भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.