HomeBusinessअडानी शेयर ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में संपत्ति में 2.19 अरब...

अडानी शेयर ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में संपत्ति में 2.19 अरब डॉलर बढ़ी

महीने भर से  नुकसान में चल रही अडानी ग्रुप के लिए शेयर बाजार से अच्छी खबरे आ रही हैं। बुधवार को कारोबार के दौरान अडानी की पांच कंपनियों के शेयरों में अपर सर्किट लगा। शेयर बाजार की शुरुआत के साथ ही गौतम अडानी की कंपनियों के शेयर में तेजी देखने को मिली।

Adani Enterprises Ltd का स्टॉक 11.73% की उछाल के साथ 1,523.80 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। अडानी ग्रुप के अन्य शेयरों की बात करें तो Adani Ports के शेयर 1.42% या 8.40 रुपये प्रति शेयर की उछाल के साथ 600.85 रुपये के लेवल पर पहुंच गए थे।

Adani Total Gas Ltd के स्टॉक्स 3.37% या 22.85 रुपये चढ़कर 701.40 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। Ambuja Cements Ltd के शेयर 2.02% की तेजी लेकर 349.00 रुपये और ACC Ltd के शेयर 1 फीसदी की उछाल के साथ 1,749.05 रुपये के स्तर पर थे।

Adani Group की कंपनियों में आई तेजी के चलते बीते 24 घंटे में उनकी संपत्ति 2.19 अरब डॉलर बढ़ी है और इस इजाफे के साथ वे तीन पायदान ऊपर उठकर अब अरबपतियों की लिस्ट में 30वें नंबर पर पहुंच गए हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक गौतम अडानी की नेटवर्थ 39.9 अरब डॉलर पर पहुंच गई थी।

भारत के ग्रोथ अनुमान को मूडीज ने बढ़ाया

मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने बुधवार को 2023 के लिए भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ के अनुमान को 4.8% से बढ़ाकर 5.5% कर दिया है। यह बढ़ोतरी बजट में कैपिटल एक्सपेंडिचर में इजाफे और बेहतर आर्थिक हालात के कारण की गई है। हालांकि, मूडीज ने 2022 के लिए भारत के ग्रोथ अनुमान को 7% से घटाकर 6.8% कर दिया है।

क्या है तेजी की वजह

निवेशकों का भरोसा बढ़ाने के लिए सिंगापुर और हांगकांग में अडानी ग्रुप के फिक्स्ड-इनकम रोड शो ने सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ताजा रैली इकोनॉमिक टाइम्स की एक अन्य रिपोर्ट के बाद आई है जिसमें कहा गया है कि अडानी समूह को $800 मिलियन की ऋण सुविधा के लिए एक प्रतिबद्धता प्राप्त हुई है, जिसका उपयोग सितंबर 2024 में अडानी ग्रीन एनर्जी के $750 मिलियन 4.375 प्रतिशत बॉन्ड को पुनर्वित्त करने के लिए किया जाएगा। इसकी पुष्टि की गई थी। रॉयटर्स की एक अन्य रिपोर्ट बताती है कि अडानी समूह ने लेनदारों से कहा है कि उसने एक सॉवरेन वेल्थ फंड से $3 बिलियन का ऋण प्राप्त किया है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.