HomeBusinessहिंडनबर्ग के बवंडर से ढह गया अडानी का किला, अब बस इतनी...

हिंडनबर्ग के बवंडर से ढह गया अडानी का किला, अब बस इतनी रह गई दौलत

नई दिल्ली, खबर संसार। जी, हां हिंडनबर्ग ने अडानी समूह का साम्राज्य हिला दिया है। कंपनी के शेयर धराशाही हो गए। अडानी समूह के शेयर (Adani Share) लगातार गिरते जा रहे हैं। अडानी समूह की कंपनियों का कुल मार्केट कैप 135 अरब डॉलर तक गिर गया है।

बता दें 24 जनवरी को अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी समूह को लेकर निगेटिव रिपोर्ट जारी की। 140 पन्नों की इस रिपोर्ट ने निवेशकों के विश्वास को हिला दिया। इसके बाद से अडानी समूह के शेयरों में भारी बिकवाली हाली है। अडानी की कमाई लगातार प्रभावित हो रही है। खुद गौतम अडानी की निजी संपत्ति गिर गई है।

लगातार गिर रही गौतम अडानी की संपत्ति

फोर्ब्स बिलेनियर लिस्ट (Forbes Billionaire list) के मुताबिक गौतम अडानी जो एक महीने पहले तक दुनिया के तीसरे अमीर उद्योगपति थे, उनकी कुल संपत्ति आधे से भी कम हो गई है। सोमवार को उनका नेटवर्थ करीब 3 अरब डॉलर और गिर गया। दौलत में गिरावट का सिलसिला तीन हफ्तों से जारी है। इसी की नतीजा है कि 3 हफ्ते में उनकी संपत्ति 127 अरब डॉलर से घटकर मात्र 47.9 अरब डॉलर रह गई है। अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी गिरकर 25वें नंबर पर पहुंच गए है।

टॉप 20 से बाहर अडानी

वहीं ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स ( Bloomberg Billionaires List) के मुताबिक गौतम अडानी की संपत्ति लगातार घटती जा रही है। यहां भी वो दुनिया के टॉर उद्योगपति की लिस्ट में गिरकर टॉप 20 से बाहर होकर 25वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अडानी का नेटवर्थ (Gautam Adani Net worth) 49.1 अरब डॉलर रह गया है।

कभी दुनिया के तीसरे अमीर व्यक्ति रहने वाले गौतम अडानी की कंपनियों के मार्केट कैपिटलाजेशन में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। वो लगातार इस लिस्ट में नीचे खिसक रहे हैं। सितंबर 2022 में वो 155 अरब डॉलर की दौलत के साथ विश्व के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति थे।

इसे भी पढ़े-होलाष्टक 10 मार्च से, जानें क्यों नहीं किए जाते Holashtak में शुभ कार्य

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.