नई दिल्ली। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के निर्देश पर देश की प्रमुख मोबाइल कंपनियों—Airtel, Jio और Vodafone Idea (Vi)—ने डेटा-फ्री प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं। ये प्लान्स उन यूज़र्स के लिए खासतौर पर तैयार किए गए हैं, जो केवल कॉलिंग और SMS के लिए मोबाइल फोन का उपयोग करते हैं और इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती।
Airtel के डेटा-फ्री प्लान्स की डिटेल्स
Airtel ने दो नए डेटा-फ्री प्लान पेश किए हैं। पहला प्लान 469 रुपये का है, जिसकी वैधता 84 दिन है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 900 SMS और फ्री रोमिंग की सुविधा मिलती है। दूसरा प्लान 1849 रुपये का है, जो पूरे 365 दिन तक वैध रहता है और इसमें 3600 SMS के साथ कॉलिंग और रोमिंग मुफ्त है।
Jio के लंबी वैधता वाले बजट प्लान्स
Jio ने भी दो किफायती प्लान बाजार में उतारे हैं। 448 रुपये वाला प्लान 84 दिन के लिए वैध है और इसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1000 SMS मिलते हैं। वहीं, 1748 रुपये वाला प्लान 336 दिन के लिए वैध है और इसमें 3600 SMS शामिल हैं।
Vodafone Idea के डेटा-फ्री ऑफर्स
Vi ने Airtel के समान ही दो प्लान्स लॉन्च किए हैं। 470 रुपये वाला प्लान 84 दिन की वैधता देता है, जबकि 1849 रुपये वाला प्लान 365 दिन के लिए एक्टिव रहता है। दोनों में अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा उपलब्ध है।
BSNL और Vi के ग्राहक हुए कम, Jio और Airtel की बढ़त जारी
TRAI की जून 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, Vodafone Idea और BSNL को यूज़र बेस में गिरावट का सामना करना पड़ा है। Vi ने जून में 2 लाख से अधिक ग्राहक खो दिए, जबकि BSNL के 1.35 लाख से अधिक यूज़र्स कम हुए हैं। इसके विपरीत Jio और Airtel ने नए ग्राहक जोड़े और टेलीकॉम सेक्टर में अपनी स्थिति और मजबूत की है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस




