Wednesday, February 11, 2026
HomeTech & Autoखेती में टेक्नोलॉजी का धमाका, AI बनेगा किसान का मित्र, जाने कैसे...

खेती में टेक्नोलॉजी का धमाका, AI बनेगा किसान का मित्र, जाने कैसे करेगा काम

खेती-किसानी को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Budget 2026 में किसानों के लिए ‘Bharat Vistaar’ नाम से एक AI-पावर्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की। यह प्लेटफॉर्म किसानों के लिए एक डिजिटल साथी की तरह काम करेगा, जो उन्हें मौसम, मिट्टी, फसल और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी देगा।

अपनी भाषा में मिलेगी एक्सपर्ट सलाह

Bharat Vistaar का पूरा नाम Virtually Integrated System to Access Agricultural Resources है। यह प्लेटफॉर्म कई भारतीय भाषाओं में काम करेगा और Agri-Stack Portal व ICAR के डेटा से सीधे जुड़ा होगा। इससे किसानों को मौसम पूर्वानुमान, मिट्टी की सेहत और फसल प्रबंधन से जुड़ी जानकारी उनकी अपनी भाषा में मिलेगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में पहले से करीब 4,000 कर्मचारी AI चैटबॉट का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।

योजनाओं तक सीधी पहुंच, बिचौलियों से छुटकारा

इस AI प्लेटफॉर्म की खास बात यह है कि किसानों को अब एक्सपर्ट सलाह के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। Wadhwani AI एक ऐसा चैटबॉट विकसित कर रहा है जो सीधे Farmer Call Center से जुड़ा होगा। एक साथ लाखों सवालों के जवाब मिल सकेंगे। यही नहीं, किसान इसी प्लेटफॉर्म से सरकारी योजनाओं की जानकारी, पात्रता और आवेदन भी कर पाएंगे। इससे किसान और सरकार के बीच सीधा संबंध बनेगा।

फोटो से होगी कीटों की पहचान

Bharat Vistaar में Image Recognition Technology भी जोड़ी जा रही है। किसान अपनी फसल की फोटो अपलोड कर यह जान पाएंगे कि कौन-सा कीट या रोग लगा है और उसका इलाज क्या है। तमिलनाडु समेत कई राज्यों के किसानों के व्यावहारिक अनुभवों को इस AI में शामिल किया गया है। यह सिस्टम आवाज और टेक्स्ट, दोनों माध्यमों से काम करेगा।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.