HomeTech & Autoजाने अचानक क्यों गायब हो रहा नेटवर्क? कॉल नहीं लगने से यूजर्स...

जाने अचानक क्यों गायब हो रहा नेटवर्क? कॉल नहीं लगने से यूजर्स परेशान

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के ग्राहकों को इन दिनों नेटवर्क से जुड़ी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि कॉल के दौरान कॉल ड्रॉप, आवाज न आना और कॉल कनेक्ट न होने जैसी दिक्कतें लगातार बढ़ रही हैं।

दिलचस्प बात यह है कि ये समस्या उन इलाकों में भी देखी जा रही है जहां आमतौर पर BSNL का नेटवर्क मजबूत माना जाता है। हालांकि, यूजर्स के अनुसार इंटरनेट डेटा स्पीड सामान्य बनी हुई है और मुख्य परेशानी कॉलिंग सेवाओं में आ रही है।


मजबूत सर्किल में भी सामने आई समस्या

केरल को BSNL का सबसे मजबूत सर्किल माना जाता है, जहां नेटवर्क की गुणवत्ता आमतौर पर बेहतर रहती है। लेकिन हाल के दिनों में यहां के यूजर्स भी नेटवर्क की खराबी से परेशान दिखाई दे रहे हैं।

कई ग्राहकों का कहना है कि उन्हें कॉलिंग कनेक्टिविटी सही नहीं मिल रही, जिसकी वजह से कॉल करना मुश्किल हो गया है।

कुछ यूजर्स ने बताया कि जब वे किसी नंबर पर कॉल करते हैं तो फोन ऑन होने के बावजूद नंबर बंद होने का मैसेज सुनाई देता है। वहीं कई मामलों में कॉलर को रिंगटोन सुनाई देती है, लेकिन रिसीवर के फोन पर कॉल पहुंचती ही नहीं।


BSNL 4G टेस्टिंग हो सकती है वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस समस्या के पीछे BSNL की 4G नेटवर्क टेस्टिंग हो सकती है। कंपनी ने पहले ही देशभर में अपने 4G नेटवर्क के लिए टेलीकॉम टावरों पर उपकरण लगा दिए हैं। हालांकि, कुछ तकनीकी खामियों को ठीक करने के लिए फिलहाल नेटवर्क की दोबारा टेस्टिंग और ऑप्टिमाइजेशन किया जा रहा है। इसी प्रक्रिया के दौरान कई इलाकों में कॉलिंग सेवाओं पर असर देखने को मिल रहा है।


4G में देरी, 5G का अभी इंतजार

भारत में निजी टेलीकॉम कंपनियां जैसे जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया पहले ही 4G के बाद 5G सेवाएं भी शुरू कर चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ BSNL अभी भी अपने 4G नेटवर्क को पूरी तरह स्थिर बनाने में लगी हुई है। ऐसे में कंपनी के ग्राहकों को फिलहाल 5G सेवा के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है।


इसे भी पढे: देहरादून में फिर से एक बड़ा हादसा होने से टला, लड़की को आई करछी से चोट

हमारे फेबुकपेज से जुडने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.