HomeUttar Pradeshअब यूपी के इस बसपा नेता के apartment पर चला 'बाबा' का...

अब यूपी के इस बसपा नेता के apartment पर चला ‘बाबा’ का बुलडोजर

खबर संसार, लखनऊ: अब यूपी के इस बसपा नेता के apartment पर चला ‘बाबा’ का बुलडोजर, उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पूरी तरह से एक्शन में आ चुके हैं। अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर ‘बाबा’ का बुलडोजर फिर से चलना शुरू हो गया है। ताजा मामला लखनऊ से आ रहा है, जहां बसपा नेता के अवैध apartment व अवैध निर्माण पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का बुलडोजर गरजा। इस दौरान LDA के अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी साथ में था।

ये भी पढें- …लो जी आ गई Mosquito Killer Machine, मच्छर रहेंगे कोसों दूर, कीमत है बेहद कम

 अवैध apartment पर बुलडोजर चला

दरअसल मामला लखनऊ क्षेत्र के हजरतगंज के बालू अड्डा क्षेत्र का है जहां लखनऊ विकास प्राधिकारण (LDA) की टीम ने बसपा नेता को अवैध निर्माण के लिए कई बार नोटिस दिया मगर उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते आ बुधवार को एलडीए की टीम ने बसपा नेता व बिल्डर फरद अहमद के अवैध apartment पर बुलडोजर चला दिया गया। LDA के आधिकारियों का कहना है कि 2016 में इस अवैध 7 मंजिल इमारत का निर्माण किया गया था। जो नजुल की जमीन पर बनाया गया है। वह भी बिना नक्शा पास कराए।

बार-बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया गया। इससे पहले प्राधिकरण ने करीब 3 महीने पहले इसके ध्वस्तीकरण का आदेश पारित कर दिया था। जिसके चलते आज सुबह प्राधिकरण का दस्ता दल बल के साथ इसे तोड़ने पहुंचा। पुलिस बल मिलने के बाद लगभग 11ः30 बजे कार्यवाही शुरू की गई। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इसमें करीब 40 फ्लैट तैयार किए गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि 15 हजार स्कवायर फीट में यह निर्माण कराया गया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.