HomeUttar Pradeshऔर सरकार झुकी, राहुल, प्रियंका समेत कई को मिली लखीमपुर जाने की...

और सरकार झुकी, राहुल, प्रियंका समेत कई को मिली लखीमपुर जाने की permission

लखनऊ, खबर संसार। आख‍िरकार यूपी की योगी सरकार ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत पांच कांग्रेस नेताओ को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत permission दे दी है। कांग्रेस नेता लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ित दो परिवारों से मिल सकेंगे।

राहुल और प्रियंका के साथ भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी और एक अन्य नेता लखीमपुर खीरी जाएंगे। इसी के साथ प्रियंका गांधी को हिरासत से रिहा कर दिया गया है। योगी सरकार ने सभी दलों के 5-5 सदस्यों को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति permission दी।

जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तीन अन्य कांग्रेस नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति permission दी। राहुल गांधी लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं। लखनऊ से वह सीतापुर जाएंगे जहां उनकी बहन प्रियंका को हिरासत में रखा गया था। यहां से दोनों लखीमपुर खीरी जाकर पीड़ित परिवारों से मिलेंगे।

पढ़ें: गैस सिलेण्डर हुआ फ‍िर महंगा, Haldwani में 920 में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर

राहुल ने पीएम पर साधा था निशाना

इससे पहले राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने कहा कि आज हिंदुस्तान में तानाशाही है। मंगलवार को पीएम मोदी लखनऊ में थे और लखीमपुर खीरी नहीं जा पाए। राहुल गांधी ने प्रेस के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि किसानों पर आक्रमण हो रहा है, उन्हें जीप के नीचे कुचला जा रहा है। वह आज लखनऊ और लखीमपुर खीरी जाने की कोशिश करेंगे। permission

प्रियंका के खिलाफ एफआईआर दर्ज

रविवार को हुई हिंसा में 9 लोगों की मौत के बाद विपक्ष के सभी बड़े नेता लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए। प्रियंका गांधी रविवार रात को ही दिल्ली से लखीमपुर खीरी के लिए निकल पड़ीं हालांकि सीतापुर में उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। प्रियंका गांधी के खिलाफ मंगलवार को धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर भी दर्ज की गई है। फिलहाल प्रियंका को रिहा कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.