खबर संसार हल्द्वानी।कोतवाल के जज्बे की सराहना,तुरंत दिया जरूरतमंद को अपना ब्लड। जी हा अक्सर पुलिस की वर्दी में कोई भी व्यक्ति बाहर से कठोर दिखता है, तो अंदर से उसमे करुणा भी हो सकती है! जी हा हल्द्वानी कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने डेंगू से जूझ रहे डॉक्टर को अपना ब्लड डोनेट किया।उनके इस सोशल एक्टिविटीज को शहर के लोगो ने तारीफ की। और मानवीय पहलू को उजागर किया।
कोतवाल के जज्बे की सराहना,तुरंत दिया जरूरतमंद को अपना ब्लड
बताए चले कि दो दिन पहले हल्द्वानी निवासी डॉ. राजेंद्र जो डेंगू रोग से ग्रस्त थे । इनकी प्लेटलेट्स बहुत कम रह गई थी। और डॉक्टर राजेंद्र को ओ नेगेटिव ब्लड की जरूरत थी। ओ नेगेटिव ब्लड बहुत दुर्लभ माना जाता है आसानी से नहीं मिलता है। जब हल्द्वानी कोतवाल हरेंद्र चौधरी को पता चला तो उन्होंने तत्काल अस्पताल पहुंचकर अपना ओ नेगेटिव एसडीपी जंबो पेक रक्तदान किया गया। कोतवाल के जज्बे की सराहना की जा रही है






