नई दिल्ली, खबर संसार। एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद जया बच्चन (Jaya Bachchan) सोशल मीडिया पर संसद में जोरदार भाषण देने के बाद खूब ट्रोल ही रही हैं। लोग जया के गुस्से को ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) से पनामा पेपर्स मामले में ED द्वारा पूछताछ के मामले को से जोड़ कर देख रहे हैं।
बता दें कि जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने हाल ही में राज्यसभा में एक भाषण दिया था जिसमें वे बेहद गुस्से में दिखाई दे रही थीं। इस भाषण के दौरान जया बच्चन ने भाजपा को श्राप दिया था। उनके इस भाषण को लेकर मशहूर टीवी कलाकार फिरोज खान ने टिप्पणी की है।
महाभारत के ‘अर्जुन’ ने कहा ये बात
फेमस टीवी शो महाभारत (Mahabharat) में अर्जुन (Arjun) का किरदार निभाने वाले एक्टर फिरोज खान (Actor Firoz Khan) ने बॉलीवुड की सीनियर अभिनेत्री को ट्रोल करते हुए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर दिया है। फिरोज खान ने अपने एक ट्वीट में जया बच्चन के कद को लेकर टिप्पणी की है।
इसे भी पढ़े-Harish Rawat कल मिल सकते हैं राहुल से, बात नहीं बनी तो उठा सकते हैं बड़ा कदम
क्या है विवादित टिप्पणी?
संसद में भाषण को 2 दिन बीत गए लेकिन यह मामला ठंडा नहीं हो रहा है। ऐसे में ट्वीट करते हुए एक्टर फिरोज खान लिखते हैं कि ‘अमिताभ बच्चन ने पिछले 50 सालों में जो अपनी इज्ज़त बनाई थी, उसकी ‘नटगुल्ली’ पत्नी ने उस इज्जत का कबाड़ा कर दिया।’ फिरोज खान का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस ट्वीट पर उनके समर्थन और उनके खिलाफ लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। (Jaya Bachchan)
बीजेपी को दिया श्राप
राज्यसभा में जया बच्चन (Jaya Bachchan) केंद्र सरकार और बीजेपी के खिलाफ जमकर भड़की। इस दौरान बीजेपी सांसदों के साथ जया बच्चन की तीखी बहस भी हुई। बीजेपी सांसद अध्यक्ष से मांग कर रहे थे कि जया ने संसदीय गरिमा का अपमान किया है। जबकि जया बच्चन ने कहा कि मुझ पर निजी हमला किया गया, इसलिए मैं आप सभी को श्राप देती हूं कि बीजेपी के बुरे दिन जल्द आने वाले हैं।


