नई दिल्ली खबर संसार । किसानों द्वारा भारत बंद के आहवान से दिल्ली गुरुग्राम नोएडा डीएनडी पर बुरा हाल बन गया है। 12 राजनीतिक दल किसानों के इस भारत बंद का समर्थन कर रहे है।
किसानों द्वारा भारत बंद के आहवान से दिल्ली गुरुग्राम नोएडा डीएनडी पर बुरा हाल
बताते चले की किसान संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया था किसान संगठनों का भारत बंद सुबह 6:00 से शाम 4:00 बजे तक बताया जा रहा है किसान और उनके संगठन दिल्ली की सीमा पर पहले से ही हजारों की संख्या में जमे हुए हैं ऐसे में दिल्ली यूपी हरियाणा के बॉर्डर पर जाम की स्थिति बनी हुई है।
किसानों के भारत बंद आह्वान आंदोलन के कारण आज ट्रेनों पर भी बुरा असर पड़ा है 12 राजनीतिक दल किसानों के भारत बंद के समर्थन में आए हैं। हालांकि डॉक्टरों, एंबुलेंस को जाने देने की अपील किसान संगठनों द्वारा की गई है कि इनको ना रोका जाए। राकेश टिकैत कह रहे हैं कि जो सरकार कानून लाइए उसी खिलाफ तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा भले ही 10 साल तक प्रदर्शन करना पड़े हम पीछे नहीं हटेंगे। 12 राजनेतिक डालो में सपा शिवसेना कांग्रेस ,बसपा आम पार्टी वाई एस आर, तेलगुदेशम, तृणमूल कांग्रेस सहित कुल 12 दलों का समर्थन है


