spot_img
spot_img
HomePoliticalकांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, कहा- थोड़े मॉडर्न बनें योगी आदित्यनाथ, भगवा...

कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, कहा- थोड़े मॉडर्न बनें योगी आदित्यनाथ, भगवा छोड़ें

मुंबई, खबर संसार। जी, हां आप ने सही पढ़ा महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कपड़ों पर सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने सीएम आदित्यनाथ को भगवा छोड़कर आधुनिक कपड़े पहनने की सलाह दी है। फिलहाल, यूपी सीएम दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को मुंबई पहुंचे हैं।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने बुधवार को कहा, ‘उन्हें (यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ) को यहां से कारोबार लेकर जाने के बजाए यूपी में विकसित करने चाहिए। उन्हें भगवा कपड़े छोड़कर आधुनिक कपड़े पहनने चाहिए, क्योंकि इंडस्ट्री आधुनिकता का प्रतीक है।’ खास बात है कि यूपी में भाजपा सरकार फिल्म सिटी विकसित करने की तैयारी कर रही है।

ये बातें कहीं कांग्रेस नेता ने

दलवई ने कहा, ‘हर रोज धर्म की बातें ना करें। भगवा कपड़े ना पहनें और थोड़ा मॉडर्न हो जाएं। आधुनिक विचारों को अपनाएं।’ लखनऊ में अगले महीने इन्वेस्टर्स समिट होना है। कहा जा रहा है कि सीएम का यह मुंबई दौरा घरेलू निवेशकों को आकर्षित करने के लिए है।

गुरुवार से सीएम आदित्यनाथ मुंबई में रोड शो शुरू करेंगे। इस दौरान वह देश के बड़े कारोबारियों और नोएडा में फिल्म सिटी को लेकर हस्तियों से मुलाकात करेंगे। खास बात है कि दिसंबर में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के 8 प्रतिनिधिमंडल 16 देशों के 21 शहरों में पहुंचे थे और 7.12 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव लाने में सफल हुए थे।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.