Monday, May 13, 2024
HomeCrimeनाई ने उस्तरे से दो बच्चों का गला काटा, मौत, आरोपी पुलिस...

नाई ने उस्तरे से दो बच्चों का गला काटा, मौत, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूँ में एक स्थानीय नाई द्वारा दो नाबालिग लड़कों की हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार को बाबा कॉलोनी में हुई, जब आरोपी, जिसकी पहचान 22 वर्षीय साजिद के रूप में हुई, एक घर में घुस गया और 12, 8 और 10 साल की उम्र के तीन भाइयों पर हमला कर दिया।

हमले में 12 और 8 साल के भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीसरे को गंभीर चोटों के कारण अस्पताल ले जाया गया। कुछ ही घंटों बाद मुठभेड़ में नाई को मार गिराया गया। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद बच्चों के शव परिवार को सौंप दिए गए। घटना के बाद किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए इलाके में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

बदायूं में तीन सगे भाइयों पर कुल्हाड़ी से हमला

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला मुख्यालय के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम मामूली विवाद में दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई जबकि हमले में तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।इस बीच पुलिस ने घटना के आरोपी को एक मुठभेड़ में मार गिराया है।

नाई की दुकान चलाने वाले ने ले ली बच्चों की जान

पुलिस सूत्रों के अनुसार सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में आज देर शाम नाई की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने घर में घुसकर तीन सगे भाइयों आयुष, युवराज और आहान उर्फ हनी पर कुल्हाड़ी से हमला किया जिसमें आयुष (12) और आहान उर्फ हनी (आठ) की मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक आरोपी हुआ ढेर

बरेली परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉक्टर राकेश सिंह ने बताया कि घटना के कुछ घंटों बाद साजिद (22) नाम के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। उन्होंने कहा, घटना के बाद दो बच्चों की नृशंस हत्या का अभियुक्त खून से लथपथ साजिद ऊर्फ जावेद मौके से भाग गया। हमारी टीम को जब पता चला और उसका पीछा किया तो वह शेखूपुर के जंगल में दिखाई दिया।

वहां हमारी एसओजी और थाना पुलिस पीछा करती हुई पहुंची तो अभियुक्त ने पुलिस पर फायर किया और फिर पुलिस की जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया और उसकी मृत्यु हो गयी। आईजी ने बताया कि साजिद उर्फ जावेद पुत्र बाबू घटना का आरोपी था। खून से लथपथ भाग रहा था तो लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति खून से लथपथ भाग रहा है तो उसका पीछा किया गया। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का पता किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.