खबर संसार, देहरादून: सावधान – ये तीन दिन हैं Uttarakhand के लिए बेहद खतरनाक, उत्तरखंड मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया जिसमें दो से लेकर तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूरे Uttarakhand समेत अधिकांश पर्वतीय क्षेत्र गढ़वाल और कुमाऊं में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इधर बताते चले कि केरल में तीन दिनों से भारी बारिश होने के चलते अब तक वहां पर 18 लोगों की मौत हो चुकी है। कई बाढ़ और भूस्खलन के चलते जन जीवन पर इसका बहुत ही बुरा असर पड़ा है। नदिया लगातार उफान पर हैं।
ये भी पढें- ऐसा Restaurant जहां निर्वस्त्र होकर भोजन परोसती हैं युवतियां
मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि इन दिनों पहाड़ की यात्रा से लोगों को बचना चाहिए। जो लोग पहाड़ पर रह रहे है, उनको भी बेहद सर्तक रहने की जरूरत है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को भी सावधान रहने को कहा गया है। जो लोग पर्यटन के चलते Uttarakhand की यात्रा पर आ रहे हैं ऐसे यात्रियों और यात्रा न करने को कहा गया है। यात्रियों को इस अवधि में यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।
17 से 19 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग का कहना है कि पूरे उत्तराखंड में 17 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभवना है। इस लिए पूरे प्रदेश को रेड अलर्ट घोषित किया गया है। आने वाले ये तीन दिन पूरे प्रदेश के लिए बेहद ही घातक साबित हो सकते हैं। इस सावधान रहे और अपने आप को सुरक्षित रखें। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर भारी बारिश के चलते मैदानी इलाके तक इससे प्रभावित होंगे। क्योंकि भारी बारिश होने की वजह से नदियों का जलस्तर काफी बढ़ जाएगा।
बड़े स्तर पर हो सकती हैं Uttarakhand में भूस्खलन की घटनाएं
मौसम विभाग ने अलर्ट रहते हुए कहा है कि तीन दिन तक पूरे Uttarakhand में भारी बारिश की संभावना है। ऐसे देहरादून समेत रूद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार में भारी बारिश होने की संभावना है। इधर कुमाऊं क्षेत्र में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत यूस नगर में कई जगह भारी बारिश हो सकती है। यहां पर पर तूफान आने के चलते हवाएं भी 80 किमी प्रतिघंटे चलने की संभावना जताई जा रही है। इसलिए चार धाम यात्रा करने वाले लोगों को भी अपने कदम पीछे खीच लेने चाहिए।
