खबर संसार हल्द्वानी। सक्षम लोग अपने घर और प्रतिष्ठान के बाहर ज़रूर सीसी कैमरे लगाए,क्योंकि किसी भी तरह के अपराध पर नियंत्रण के लिए ये जरूरी है। नवनियुक्त एसपी सिटी हरबंश सिंह ने आज पत्रकारों के द्वारा ये अपील हल्द्वानी निवाशियो से की।
अपने घर और प्रतिष्ठान के बाहर ज़रूर सीसी कैमरे लगाए,
खबर संसार ने जब शहर में पुलिस के लगाए 60 कैमरे के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा की फिलहाल 37 कैमरे खराब है और 23 चालू हालत में है जल्द सब सही कर लिए जाएंगे। अधिकांश में मेंटिनेस प्रोब्लम है। बरेली रोड में ई नवजात कूड़े के ढेर में मिलने के बाबत जब बात आई तो, उन्होंने कहा की फिलहाल इसमें अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया गया है। और पुलिस जांच कर रही है



