HomePoliticalबोली प्रियंका, 40 percent टिकट महिलाओं को, महिलाओं का होगा सशक्तिकरण

बोली प्रियंका, 40 percent टिकट महिलाओं को, महिलाओं का होगा सशक्तिकरण

खबर संसारए लखनऊ : बोली प्रियंका, 40 percent टिकट महिलाओं को, महिलाओं का होगा सशक्तिकरण। जी हां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर यूपी विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा दांव चल दिया है। यूपी चुनाव में 40 percent महिलाओं को टिकट देने का ऐलान किया है। कांग्रेस का ये चुनावी दांव यूपी विस चुनाव के लिए बेहद खास माना जा रहा है।

15 नवंबर तक आवेदन की तिथि

प्रियंका गांधी वाड्रा का कहना है कि मैं चाहती हूं कि महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा राजनीति में आना चाहिए। इसके लिए हर विस के लिए आवदेन मांगे गए है। जो विस चुनाव 2022 लड़ना चाहता है वह 15 नवंबर तक आवेदन कर सकता है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि 40 percent महिलाओं को राजनीति में आकर राजनीति करनी चाहिए, जिससे महिलाओं का उत्थान हो सके।

ये भी पढें- जानिए कब है karva chauth व्रत, क्या है चन्द्र अर्घ्य का समय

40 percent टिकट को लेकर एक जुट हो महिलाएं

विस चुनाव 2022 जाति धर्म के आधार पर नहीं होने चाहिए। इसके लिए सिर्फ महिलाओं को एकजुट होना होगा। इसलिए मैने 40 percent महिलाओं को हिस्सेदारी उठाने का मुद्दा उठाया है। मेरा मानना है कि जो राजनीति पार्टियां सोचती हैं कि महिलाएं को 2000 रुपये देकर और सिलिंडर देकर खुश कर देंगे तो राजनीति में ऐसे बदलाव नहीं आने वाला है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि आगे विचार करके बताऊंगी।

योग्यता के आधार पर महिलाओं को मिलेंगे टिकट

प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे यूपी विस चुनाव का प्रभार सौंपा गया है। इस महिलाओं को योग्यता के आधार पर टिकट दिये जाएंगे। अगर कोई अपनी बहन या बेटी को चुनाव लड़ाना चाहता है तो भी कोई बुराई नहीं है। वह तब भी सक्षम हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि जाति के आधार पर नहीं हम महिलाओं को योग्यता के आधार पर टिकट दिये जाएंगे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.