HomeUttar Pradeshकांग्रेस को उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका! अखिलेश ने ये क्या कर...

कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका! अखिलेश ने ये क्या कर दिया?

कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका! अखिलेश ने ये क्या कर दिया? जी, हां हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद से उत्तर प्रदेश में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहा है। उपचुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपना रुख आक्रमक रखा है। लेकिन समाजवादी पार्टी की प्रेशर पॉविटिक्स ने उसे झटका देना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक ने बिना किसी गठबंधन के अंतिम मुहर लगे समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी।

समाजवादी पार्टी ने सीसामऊ से तेज प्रताप यादव, फूलपुर से नसीम सोलंकी, मिल्कीपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, कटेहरी से अजित प्रसाद, मझवां से शोभावती वर्मा और बिंद से डॉ. ज्योति को मैदान में उतारा है। इससे पहले अखिलेश की तरफ से करहल सीट पर अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया गया था। इससे कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई है जो पहले से ही सीट शेयरिंग को लेकर आगे बढ़ रही थी।

यूपी में कुल 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बदले हुए समीकरणों के तहत समाजवादी पार्टी कांग्रेस को केवल एक सीट देने पर विचार कर रही है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस ने सपा से मांग की थी कि वो उसे वो सीटें जे जिन पर बीजेनी ने जीत हासिल की थी। हालांकि कांग्रेस की ये मांग न मान कर सपा और अखिलेश ने सहयोगी दल को कड़ा संदेश देने की कोशिश की है। सपा सिर्फ़ ग़ाज़ियाबाद शहर और अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट कांग्रेस को गठबंधन में देना चाहती है। यूपी में कुल 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश में फूलपुर, मझवां, मीरापुर, खैर, सीसामऊ, करहल, कुंदरकी, मिल्कीपुर, कटेहरी व गाजियाबाद विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें से नौ सीटें लोकसभा चुनाव के बाद रिक्त हुई हैं, जबकि कानपुर के सीसामऊ की सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने के बाद रिक्त हुई है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.