HomeBusinessसर्राफा बाजार में बड़ी हलचल, सोने की कीमत ने सबको चौंकाया

सर्राफा बाजार में बड़ी हलचल, सोने की कीमत ने सबको चौंकाया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक व्यापार तनाव में नरमी और सुरक्षित निवेश की मांग में कमी के कारण सोने की कीमत 500 रुपये गिरकर 99,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई।


लोकल मार्केट में भी गिरावट का असर

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9% शुद्धता वाला सोना गुरुवार को 99,620 रुपये पर बंद हुआ था, जबकि शुक्रवार को यह 99,120 रुपये रहा। वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना 98,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो पहले 99,250 रुपये था।


विशेषज्ञों की नजर में गिरावट के कारण

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने बताया कि अमेरिका में मज़बूत रोजगार डेटा और डॉलर की मजबूती से फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें घट गई हैं। इससे निवेशक अब सुरक्षित निवेश से पीछे हट रहे हैं।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिका, जापान और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौते की उम्मीदें भी सोने की मांग को प्रभावित कर रही हैं।


चांदी की कीमतों में स्थिरता

हालांकि, चांदी की कीमतें शुक्रवार को स्थिर रहीं और यह 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी रही। वैश्विक स्तर पर हाजिर चांदी 0.35% गिरकर 38.92 डॉलर प्रति औंस रही।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.62% गिरकर 3,347.94 डॉलर प्रति औंस रहा। विशेषज्ञों का मानना है कि फेडरल रिजर्व की अगली बैठक सर्राफा बाजार की दिशा तय करेगी।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.