HomePoliticalराज्यसभा चुनाव की वोटिंग को लेकर बोले बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ

राज्यसभा चुनाव की वोटिंग को लेकर बोले बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ

राज्यसभा चुनाव 2024 में यूपी की 10 सीटों पर वोटिंग जारी है, इसी बीच बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ का बड़ा बयान सामने आया है। बीजेपी उम्मीदवार Sanjay Seth ने 15 सीटों पर द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव पर कहा “मैं अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हूं।

पहले दिन से ही मेरे पास संख्या बल था, इसलिए मैंने चुनाव लड़ा।” सूत्रों की मानें तो बीजेपी के आठवें उम्मीदवार संजय सेठ को ही सबसे अधिक वोट पड़े हैं। बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए यूपी में 10 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस चुनाव के लिए बीजेपी ने पहले 7 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे लेकिन बाद में 8वें उम्मीदवार के तौर पर संजय सेठ को उतारकर बीजेपी ने इस चुनाव को दिलचस्प बना दिया था।

सपा के तीसरे उम्मीदवार के जीतने के कम चांस

वहीं अब सपा के तीसरे उम्मीदवार के जीतने के कम चांस हैं। sanjay पहले सपा में थे और सपा ने उन्हें राज्यसभा भेजा था लेकिन फिर वह बीजेपी में शामिल हो गए। संजय सेठ समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबियों में गिने जाते थे और उनकी गिनती अखिलेश यादव के करीबियों में भी होती थी।

Sanjay Seth एक प्रतिष्ठित उद्योगपति हैं और वह लखनऊ स्थित प्रतिष्ठित शालीमार रियल एस्टेट कंपनी में संजय सेठ पार्टनर हैं। इतना ही नहीं बीजेपी उम्मीदवार Sanjay Seth समाजवादी पार्टी में रहते पार्टी के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी ने उन्हें साल 2016 में सपा की तरफ से राज्यसभा भी भेजा था। संजय सेठ साल 2019 से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.