HomeUttar Pradeshवीडियो कांड में फंसे BJP नेता, महिला संग आपत्तिजनक हालत में पकड़े...

वीडियो कांड में फंसे BJP नेता, महिला संग आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के शिकारपुर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता का एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जिसने हड़कंप मचा दिया है। वायरल वीडियो में BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल वाल्मीकि को एक शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा गया। यह घटना श्मशान घाट के पास कैलावन गांव की बताई जा रही है।


कार से अंडरगारमेंट में निकले, लोगों से माफी मांगते दिखे

वायरल वीडियो में राहुल वाल्मीकि कार से अंडरगारमेंट में बाहर निकलते नजर आए। भीड़ ने उन्हें घेर लिया तो वह हाथ जोड़कर और लोगों के पैर पकड़कर माफी मांगते दिखे। उन्होंने बार-बार अपील की कि वीडियो न बनाया जाए और उन्हें जाने दिया जाए। वहीं, उनके साथ मौजूद महिला ने दुपट्टे से चेहरा छिपाने की कोशिश की।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार (11 जुलाई) की शाम की है। ग्रामीणों ने श्मशान घाट के पास एक संदिग्ध कार खड़ी देखी और तलाशी ली। इसी दौरान राहुल और महिला आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। भीड़ ने तुरंत वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके बाद नेता जी पानी-पानी हो गए।


पिता ने बताया साजिश, पुलिस कर रही जांच

राहुल वाल्मीकि के पिता ने इस वीडियो को 5-6 महीने पुराना बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया। वहीं, बुलंदशहर के एसपी (देहात) डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान में है और मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अब तक किसी ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर तथ्यों की पुष्टि में जुटी है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.