बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ BJP ने आज मोर्चा खोल दिया। सचिवालय के घेराव करने पहुंचे प्रतिपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और लॉकेट चटर्जी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
हावड़ा में समर्थकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई है। प्रदर्शनकारियों पर पानी से बौछार कर उन्हें तितर-बितर किया जा रहा है। नबन्ना चलो अभियान के तहत बंगाल में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहा है।
BJP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफतार
इससे पहले, पुलिस ने बीजेपी के चार कार्यकर्ताओं को पश्चिम बर्दवान जिले के पानागढ़ रेलवे स्टेशन से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे बंगाल बीजेपी के नबन्ना सचिवालय तक मार्च की ओर जा रहे थे।
रानीगंज रेलवे स्टेशन के बाहर भी बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प की खबर आ रही है। पुलिस ने पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बोलपुर रेलवे स्टेशन पर भी झड़प हुई।
यहां भी पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को नबन्ना चलो अभियान में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता जाने से रोक रही है। बता दें कि पुलिस ने बीजेपी के नबान्न चलो अभियान को अनुमति नहीं दी थी।
BJP ने नबन्ना मार्च के लिए कई ट्रेनें बुक की थी
टीएमसी सरकार की कथित भ्रष्ट प्रथाओं के विरोध में भगवा पार्टी के ‘नबन्ना अभियान’ (सचिवालय तक मार्च) में हिस्सा लेने के लिए पश्चिम बंगाल से बीजेपी समर्थक मंगलवार सुबह से कोलकाता और पड़ोसी हावड़ा पहुंच रहे हैं। बीजेपी ने नबन्ना मार्च के लिए महानगर और हावड़ा में राज्य के विभिन्न हिस्सों से अपनी पार्टी के सदस्यों और समर्थकों को लाने के लिए कई ट्रेनें भी बुक की थी।
घोष ने शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकालने की बात कही
बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष के उत्तरी कोलकाता से जुलूस का नेतृत्व करने की उम्मीद है, जबकि विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी संतरागाछी क्षेत्र से रैली का हिस्सा बनेंगे। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के उत्तरी कोलकाता में जुलूस में शामिल होने की संभावना है।
दिलीप घोष ने कहा, “टीएमसी सरकार जनता के विद्रोह से डरी हुई है। अगर वे हमारे विरोध मार्च को रोकने की कोशिश भी करते हैं, तो भी हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करेंगे। किसी भी अप्रिय घटना के लिए राज्य प्रशासन जिम्मेदार होगा।”
बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ममता बनर्जी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
इस बीच, बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने ममता बनर्जी सरकार पर “लोकतांत्रिक विरोध” को जबरन रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाया। सिन्हा ने कहा, “हमारे समर्थकों को सोमवार शाम अलीपुरद्वार से सियालदहके लिए एक विशेष ट्रेन में चढ़ने से रोका गया और यहां तक कि राज्य पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। ट्रेन बाद में हमारे कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ रवाना हुई।”
इसे भी पढ़े-रिलायंस ने अमेरिकी कंपनी सेंसहॉक में 79.4 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए



