HomeUttarakhandबीजेपी ने दर्ज की बड़ी जीत, दीपा दरमवाल बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष

बीजेपी ने दर्ज की बड़ी जीत, दीपा दरमवाल बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष

नैनीताल। लंबे विवाद और राजनीतिक उठापटक के बाद नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। जिला कोषागार में हुई आधिकारिक घोषणा में भाजपा की दीपा दरमवाल को जिला पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस की देवकी बिष्ट को उपाध्यक्ष चुना गया।


अध्यक्ष पद पर भाजपा की दीपा दरमवाल की जीत

अध्यक्ष पद पर भाजपा की दीपा दरमवाल और कांग्रेस की पुष्पा नेगी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। कुल 27 सदस्यों में से 22 ने मतदान किया। इसमें दीपा दरमवाल को 11 वोट मिले जबकि पुष्पा नेगी को 10 वोट मिले। एक मत रद्द हो गया। इस तरह भाजपा की प्रत्याशी दीपा दरमवाल ने मात्र एक मत से जीत दर्ज की।


उपाध्यक्ष पद पर टॉस से तय हुआ परिणाम

उपाध्यक्ष पद पर मुकाबला भाजपा के बहादुर सिंह नगदली और कांग्रेस की देवकी बिष्ट के बीच बराबरी पर रहा। दोनों को 11-11 वोट मिले। बराबरी की स्थिति में चुनाव अधिकारी ने टॉस कराया, जिसमें कांग्रेस की देवकी बिष्ट की किस्मत साथ रही और वे जिला पंचायत उपाध्यक्ष चुनी गईं।


मतदान में रहा विवाद और सदस्यों का अपहरण

इस चुनाव प्रक्रिया में विवाद भी देखने को मिला। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 5 सदस्य कथित रूप से अपहृत कर लिए गए, जिसके चलते वे मतदान में शामिल नहीं हो पाए। इस मामले को कांग्रेस ने अदालत में उठाया और पुलिस ने भी लापता सदस्यों की तलाश शुरू की। इस कारण गुरुवार शाम 5 बजे चुनाव प्रक्रिया रोक दी गई थी। मतगणना पूरी होने के बावजूद नतीजों की घोषणा टाल दी गई थी।


राजनीतिक खींचतान बनी चर्चा

भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने इस चुनाव में एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए। पांच सदस्यों की गैरहाजिरी और उपाध्यक्ष पद का परिणाम टॉस से तय होना, दोनों ही घटनाएं इस चुनाव को राज्य की राजनीति में चर्चा का विषय बना चुकी हैं।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.