उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025 के नतीजों में अब तस्वीर साफ हो रही है। देहरादून को छोड़कर लगभग सभी जिलों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया है। वहीं, ब्लॉक प्रमुख चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन मजबूत नजर आ रहा है।
नैनीताल: भीमताल में बीजेपी, बेतालघाट में कांग्रेस
भीमताल ब्लॉक में बीजेपी के हरीश बिष्ट ने कांग्रेस के हिमांशु पांडे को 18 वोटों से हराया। बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख पद कांग्रेस समर्थित अंकित साह ने 8 वोटों से जीता।
रुद्रप्रयाग और चमोली में बीजेपी की बड़ी जीत
रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी की पूनम देवी कठैत ने जीत दर्ज की। अगस्तमुनि ब्लॉक पर भाजपा ने निर्विरोध कब्जा किया, जबकि दो ब्लॉक प्रमुख सीटें कांग्रेस के पास गईं। चमोली में बीजेपी के दौलत सिंह बिष्ट जिला पंचायत अध्यक्ष बने और लक्ष्मण खत्री उपाध्यक्ष चुने गए। थराली ब्लॉक कांग्रेस के प्रवीण पुरोहित ने जीता, नारायणबगड़ में निर्दलीय गणेश चंदोला, देवाल में बीजेपी के तेजपाल सिंह रावत, जोशीमठ में कांग्रेस के अनूप नेगी और कर्णप्रयाग में बीजेपी की दीपिका मैखुरी विजयी हुईं।
पौड़ी में बीजेपी का बंपर प्रदर्शन
पौड़ी जिले में बीजेपी की रचना बुटोला जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। द्वारीखाल ब्लॉक पर बीना राणा, जहरीखाल में रणवीर सजवाण, दुगड्डा में सूरज सिंह और नैनीडांडा में प्रकीण नेगी ब्लॉक प्रमुख बने। चकराता में कांग्रेस का कब्जा: चकराता विकासखंड की तीनों सीटें कांग्रेस ने जीतीं। ब्लॉक प्रमुख पद पर आशा वर्मा, ज्येष्ठ उपप्रमुख पर फतेह सिंह विजयी रहे।
बेटलरघाट में फायरिंग, कानून व्यवस्था पर सवाल
बेटलरघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान फायरिंग हुई। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी समर्थकों ने यह घटना की। एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
