हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर मतदान के बाद आज (8 अक्टूबर) को वोटों की गिनती जारी है। इस बीच हरियाणा में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को जबरदस्त जीत मिली है। उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी योगेश बैरागी को हराया।
जुलाना विधानसभा सीट पर कुल 15 चरण में वोटों की गिनती होनी थी। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, छह चरणों तक विनेश फोगाट पीछे थीं, जबकि सातवें चरण से बीजेपी के प्रत्याशी योगेश बैरागी को पीछे कर विनेश फोगाट ने पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई और आखिर में जीत हासिल की। वहीं तीसरे स्थान पर इंडियन नेशनल लोकदल के सुरेंद्र लाठर रहे।
विनेश फोगाट को कुल 65080 वोट मिले, वहीं योगेश बैरागी को 59065 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा सुरेंद्र लाठर 10158 वोट मिले। इस तरह विनेश फोगाट ने 6015 वोटों से जीत हासिल की।
कब ज्वाइन किया कांग्रेस?
दरअसल, इसी साल पेरिस ओलंपिक से बाहर होने के बाद विनेश फोगाट ने भारत लौटने के बाद 6 सितंबर को बजरंग पूनिया के साथ दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस का दामन था। वहीं इसके बाद कांग्रेस ने हरियाणा की जुलाना विधानसभ सीट से विनेश को अपना उम्मदीवार बनाया था।
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ किया आंदोलन
बता दें भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख रहने के दौरान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए साल 2023 में विनेश फोगाट दिल्ली की सड़कों पर उतरी थीं। इस आंदोलन में बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक भी उनके साथ थे। उस दौरान इन पहलवानों को कांग्रेस का भरपूर समर्थन मिला था।
पिछले चुनाव में किसे मिली थी जीत?
बता दें कि जुलाना सीट हमेशा से इनेलो और जेजेपी जैसी पार्टियों का गढ़ रही है। जुलाना सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी के अमरजीत डांडा को 61।942 वोट मिले थे। उन्होंने बीजेपी के परमिंदर सिंह ढुल को हराया था। परमिंदर सिंह को 37,749 वोट मिले थे। कांग्रेस के धर्मेंद्र सिंह ढुल को12,440 वोटों से संतोष करना पड़ा था।
वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस उम्मीदवार को 23 हजार मतों से हार का सामना करना पड़ा था। 2009 के चुनाव में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। विनेश के चुनावी मैदान में होने की वजह से सबकी नजरें इस हाई प्रोफाइल सीट पर थी।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें


