खबर संसार, नई दिल्ली: ‘black box’ खोलेगा बिपिन रावत के दुर्घटनाग्रस्त हेलीकाप्टर का राज, भारत के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत का हेलीकाप्टर MI-17 VH तमिलनाडु के निकट कुन्नूर में खराब मौसम की वजह से दुर्घनाग्रस्त हो गया था। इस हेलीकाप्टर का फ्लाइट रिकार्डर यानि ‘black box’ मिल गया है, इसमें हादसे के पहले की घटनाक्रम की अहम जानकारी मिल सकेगी। हादसे की वजह मौसम था कि या कुछ और।
ये भी पढें- इतने काटे चालान,ठेले व दुकानें लगवाने वाले व्यापारियो के विरुद्ध पुलिस का सघन चेकिंग
यहां बताते चलें कि CDS बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 13 लोगों का हादसे में निधन हो गया। हादसे में केवल वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही जीवित बचे हैं। जिनका इलाज सैन्य अस्पताल में चल रहा है, वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। इस हादसे से पूरा देश शोक में है।
क्या होता है ‘black box’
‘black box’ हेलीकाॅप्टर की अखिरी उड़ान स्थिति और अन्य पहलुओं की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी। ये बाॅक्स उड़ान डेटा और काॅकपिट बातचीत को रिकार्ड करता है। वायु सेना की स्पेशल टीम ने ‘black box’ बरामद कर लिया है। अब इसकी जांच से सच सामने आ जाएगा कि आखिर ये हादसा हुआ कैसे। इस महत्वपूर्ण उपकरण की मदद से विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता लगाया जा सकता है।
‘black box’ को विमान के पिछले हिस्से में बेहद सुरक्षित तरीके से लगाया जाता है। जहां पर इसको सबसे अधिक सुरक्षित माना जाता है। ताकि दुर्घटना की स्थिति के अलावा आग और प्रतिकूल मौसम में भी यह सुरक्षित रह सके। विमान के महत्वपूर्ण उपकरणों में कॉकपिट वापस रिकॉर्डर (CVR) भी होता है जो कॉकपिट की आवाज के अलावा रेडियो ट्रांसमिशन को रिकॉर्ड करता रहता है।
