Thursday, January 22, 2026
HomeUttar Pradeshसाली संग फरार हुआ जीजा, अगले दिन साले ने भी उठा ली...

साली संग फरार हुआ जीजा, अगले दिन साले ने भी उठा ली जीजा की बहन

बरेली जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी पत्नी की बहन (साली) को लेकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह रही कि इसके अगले ही दिन पत्नी का भाई (साला) भी जीजा की बहन को लेकर भाग गया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौते के चलते किसी कानूनी कार्रवाई की ज़रूरत नहीं पड़ी।

23 अगस्त को शुरू हुई कहानी

देवरानिया थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी 28 वर्षीय केशव कुमार 23 अगस्त को अपनी 19 वर्षीय साली कल्पना के साथ घर से फरार हो गया। अगले ही दिन उसका साला रविन्द्र (22) भी जीजा की 19 वर्षीय बहन को लेकर भाग गया। मामला तुरंत नवाबगंज पुलिस तक पहुंचा।

पुलिस ने दोनों जोड़ों को बरामद किया

थाना नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, पुलिस ने 14 और 15 सितंबर को दोनों जोड़ों को बरामद कर लिया। जब दोनों पक्ष थाने पहुंचे तो मामला पूरी तरह बदल गया। परिवारों के बीच बातचीत हुई और किसी ने भी कानूनी कार्रवाई की मांग नहीं की।

शादीशुदा जीवन के बीच पनपा प्यार

पुलिस के अनुसार, केशव की शादी छह साल पहले नवाबगंज की एक युवती से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। शादीशुदा जीवन के दौरान केशव और उसकी साली के बीच नजदीकियां बढ़ीं। वहीं, केशव की बहन और साला रविन्द्र के बीच भी प्रेम संबंध पनप गए। यही वजह रही कि दोनों जोड़े अपने-अपने परिवार से भाग निकले।

समझौते से खत्म हुआ विवाद

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों परिवार और गांव के प्रतिष्ठित लोगों की मौजूदगी में शांति से बातचीत हुई। आखिरकार, सभी ने मामले को यहीं खत्म करने पर सहमति जताई। पुलिस ने भी पुष्टि की कि आपसी सहमति होने से किसी पर कोई केस दर्ज नहीं किया गया।



इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.