जी, हां आप ने सही पढ़ा सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने हाल ही में अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में 2 नए मंथली पैक लॉन्च किए थे। वहीं, अब कंपनी ने गुपचुप तरीके एक नहीं… दो नहीं… बल्कि एक साथ 3 नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान को पेश कर दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि यह तीनों ही प्लान अलग-अलग वैलिडिटी के साथ आते हैं। हालांकि, प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में इन प्लान्स की कीमत आपके बजट में ही है।
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के यह तीन नए रिचार्ज प्लान 99 रुपये, 118 रुपये और 319 रुपये की कीमत में आते हैं। जैसे कि हमने बताया यह तीन ही प्रीपेड रिचार्ज प्लान अलग-अलग वैलिडिटी के साथ आते हैं। 99 रुपये के पैक के साथ आपको 18 दिन तक की वैलिडिटी मिलती है, 118 रुपये का प्लान 20 दिन की वैलिडिटी प्रोवाइड करता है जबकि 319 रुपये का प्लान 65 दिन तक की वैलिडिटी के साथ आता है।
इसे भी पढ़े- सऊदी-UAE की नजर में भी डस्टबिन है पाक, कचरा भेजने वाले टॉप-10 देशों में शामिल
99 रुपये वाले प्लान
99 रुपये वाले प्लान की बात करें, तो यह प्लान यूजर्स के लिए 18 दिन तक की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ फ्री PRBT की सुविधा देता है। इसके अलावा, इस प्लान में डेटा और SMS संबंधी किसी प्रकार का बेनेफिट्स नहीं दिया गया है।
118 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 20 दिन तक की वैलिडिटी के साथ डेली 0.5GB डेटा एक्सेस मिलता है। डेली डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbp रह जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं इस प्लान में 99 रुपये वाले प्लान की तरह अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री PRBT की सुविधा भी शामिल है।
अंत में नया 319 रुपये वाला प्लान यूजर्स के लिए 10GB डेटा इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध कराता है। इसके अलाना, इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ 300 फ्री SMS की सुविधा भी मिलती है। कंपनी का यह प्लान यूजर्स को 65 दिन तक की वैलिडिटी प्रोवाइड करता है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


