HomeNationalसऊदी-UAE की नजर में भी डस्टबिन है पाक, कचरा भेजने वाले टॉप-10...

सऊदी-UAE की नजर में भी डस्टबिन है पाक, कचरा भेजने वाले टॉप-10 देशों में शामिल

इस्लामाबाद, खबर संसार। जी, हां आप ने सही पढ़ा पाकिस्तान दुनिया का डस्टबिन बनता जा रहा है। पाकिस्तान जिन देशों को अपना भाई बोलता है, वह भी उसे एक कूड़ाघर समझने में पीछे नहीं हैं। पाकिस्तान में सऊदी और UAE जैसे देश अपना कचरा भेज रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक जलवायु परिवर्तन पर सीनेट की स्थाई समिति टॉप 10 देशों के पाकिस्तान में कचरे के निर्यात के आंकड़े देख कर हैरान रह गई।

पाकिस्तान को अपना कचरा भेजने वाले टॉप 10 देशों में यूनाइटेड किंगडम, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, संयुक्त राज्य अमेरिका, बेल्जियम, जर्मनी, स्पेन, कनाडा और इटली शामिल हैं। पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार गिरने के बाद इंपोर्टेड सरकार की बात हो रही थी। लेकिन अब ‘इंपोर्टेड वेस्ट’ शब्द ने समिति के लोगों को हैरान कर दिया।

इसे भी पढ़े-जल्द चलन से बाहर हो जाएगा 500 रुपए का नोट? RBI ने बैंकों को भी दिया ये निर्देश

‘इंपोर्टेड वेस्ट नामंजूर’

एक सीनेटर ने पूछा कि हम कचरा आयात क्यों कर रहे हैं, ये कब से चल रहा है और क्या पाकिस्तान के पास इससे निपटने की क्षमता है? वहीं एक सीनेटर ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि हम कचरे का निर्यात क्यों नहीं करते? PTI के सांसद फैसल जावेद ने कहा, ‘इंपोर्टेड वेस्ट नामंजूर।’ वहीं सदन में फैसल जावेद पर निशाना साधते हुए सांसद ताज हैदर ने कहा कि हमें पाकिस्तान से विपक्ष का निर्यात कर देना चाहिए।

80 हजार टन कचरा पाकिस्तान में विदेश से आ रहा

मंगलवार को फेडरल कैबिनेट ने बताया कि पाकिस्तान हर साल 3 करोड़ टन कचरा पैदा होता है। इसके अलावा भी 80 हजार टन कचरा विदेशों से इंपोर्ट किया जा रहा है जो पर्यावरण और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहा है। सतह के साथ-साथ ग्राउंड वाटर भी प्रदूषित हो रहा है। बता दें कि पाकिस्तान में सबसे ज्यादा कचरा ब्रिटेन से आता है जो लगभग 38 हजार टन है। ईरान से 25 हजार टन, UAE से 14 हजार टन और सऊदी से 13.5 हजार टन से ज्यादा कचरा पाकिस्तान में आयात करता है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.