HomeCrime24 घंटे के अंदर 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी...

24 घंटे के अंदर 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी के घर चला बुलडोजर

मुरैना, खबर संसार। दुकान पर अपने पिता के लिए बीड़ी का बंडल लेने गई छह साल की बच्ची से आरोपी दुकानदार ने मासूम बच्ची को चाकलेट व बिसिकट का लालच देकर दुकान के पीछे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया। घटना का पता चलते ही गांव में हंगामा हो गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। घटना का पता चलते ही गांव में हंगामा हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर 24 घंटे के अंदर उसके घर पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। मासूम बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़े-आरबीआई ने रेपो रेट इतनी फीसदी बड़ाई, बढ़ जाएगी आपके लोन की ईएमआई

बच्ची ने दी परिवार को जानकारी

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के मुरैना स्थित देवगढ़ थाना क्षेत्र के खिटोरा गांव निवासी 6 साल की बच्ची करीब साढ़े आठ बजे पिता के लिए बीड़ी लेने दुकान पर गई थी। दुकानदार रिंकू शर्मा उम्र 32 वर्ष टॉफी का लालच देकर उसे दुकान के अंदर एक कमरे में ले गया। यहां पर आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दुष्कर्म की बारदात को अंजाम दिया।

वारदात के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ दिया। पीड़ित बच्ची किसी तरह रोते हुए अपने घर पहुंची, और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन मासूम बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। यहां पर पुलिस ने मासूम बच्ची के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

एसडीएम की मौजूदगी में चला बुलडोजर

पुलिस ने घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एसडीएम जौरा की मौजूदगी में आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

देवगढ़ थाना प्रभारी सुखदेव सिंह चौहान का कहना है कि मंगलवार की शाम को आरोपी ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की बारदात को अंजाम दिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर एसडीएम की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर उसके घर को तोड़ने की कार्यवाही की गई है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.