HomeBusinessघरेलू बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 74,373 तो निफ़्टी भी 22,579 के करीब...

घरेलू बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 74,373 तो निफ़्टी भी 22,579 के करीब पहुंची

घरेलू बाजारों में लगातार दो सत्र की गिरावट के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई और सेंसेक्स तथा निफ्टी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 497.06 अंक या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 74,373.88 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

एनएसई निफ्टी 144.70 अंक या 0.64 प्रतिशत चढ़कर 22,579.35 अंक के अपने रिकॉर्ड स्तर पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से 28 कंपनियों के शेयर फायदे में रहे। एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, पावरग्रिड, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर में सबसे अधिक तेजी आई।

इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर को नुकसान हुआ

केवल इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर को नुकसान हुआ। एनएसई निफ्टी में सूचीबद्ध 50 कंपनियों में से 46 कंपनियों के शेयर फायदे में रहे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 88.68 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,213.56 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.