HomePoliticalPM की रैली को BJP कार्यकर्ताओं को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त,...

PM की रैली को BJP कार्यकर्ताओं को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शुक्रवार को एक बस के सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गयी। इस हादसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने जा रहे दो बीजेपी कार्यकर्ताओं सहित तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में बस ड्राइवर की भी मौत हो गई और कम से कम 12 लोग घायल हो गये। घटना शुक्रवार सुबह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुई।

बस 47 भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए अंबिकापुर से रायपुर जा रही थी। बस कोरबा जिले को पार कर बिलासपुर जिले के बेलतरा के पास पहुंची थी तभी सुबह 5 बजे सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। बताया जाता है कि बस चालक को नींद आ गई थी और वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जो बाद में मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

पांच बजे के आस पास हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह 5 बजे हुआ. भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर बस गुरुवार रात अंबिकापुर से निकली थी। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कहा, प्रारंभिक तौर पर ऐसा लगता है कि भारी बारिश के कारण ड्राइवर को सड़क पर खड़े ट्रक पर ध्यान नहीं गया. इसके बाद वह नियंत्रण खो बैठा और ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराया. टक्कर से बस का अगला हिस्सा अंदर की ओर झुक गया।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हल्की बारिश हो रही थी। सड़क पर एक के बाद एक गाड़ियाँ तेजी से चल रही थीं। अचानक उसे एक तेज़ आवाज़ सुनाई दी। इसके बाद उन्होंने देखा कि एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। आवाज पर कुछ और लोग मौके पर आ गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बस के यात्रियों को बचाया। पुलिस को भी सूचना दी गई।

दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है़। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए 4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की. बघेल ने कहा कि जिला प्रशासन को घायलों के इलाज के लिए सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.