HomePoliticalCaptain ने कांग्रेस को कहा अलविदा, मुझे और अपमान नही सहना!

Captain ने कांग्रेस को कहा अलविदा, मुझे और अपमान नही सहना!

दिल्ली, खबर संसार। कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने बाद जारी अटकलों पर आज कैप्टन अमरिंदन ने जवाब दे दिया। कैप्टन ने यह साफ कर दिया कि वह भारतीय जनता पार्टी में नहीं जा रहे है। पर उन्होंने यह भी कहा कि मैं कांग्रेस रहा हूं। क्योंकि मुझे अब और अपमान सहा नहीं जा सकता।

बता दें कि कैप्टन (Captain Amarinder Singh) मंगलवार को दिल्ली आए थे और तब उन्होंने किसी भी नेता से मुलाकात की बात को खारिज किया था लेकिन बुधवार को ही कैप्टन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

आज सुबह अजित डोभाल से भी मिले कैप्टन

वहीं, आज सुबह कैप्टन अमरिंदर (Captain Amarinder Singh) ने दिल्ली में ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से भी मुलाकात की है। कैप्टन ने कहा- मैं बीजेपी में शामिल नहीं हो रहा लेकिन कांग्रेस छोड़ रहा हूं। इतना अपमान सह नहीं पा रहा। कैप्टन ने कहा अभी तक मैं कांग्रेस में हूं लेकिन कांग्रेस में रहूंगा नहीं। मैं अपने साथ ऐसा बर्ताव नहीं होने दूंगा।

कांग्रेस ने कैप्टन से संपर्क करने की कोषिष की

बता दें कि इस बीच कांग्रेस ने भी अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) से संपर्क करने की कोशिश की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी और कमलनाथ लगातार अमरिंदर से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, दिल्ली में रहते हुए भी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से न मिलकर बीजेपी नेताओं से मुलाकात कर के कैप्टन ने भी साफ संदेश दे दिया है।

ये भी पढ़ें -naan scam – बढ़ गई छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की मुश्किलें

कैप्टन ने कांग्रेस आलाकमान के कहने पर 18 सितंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की जिससे यह अटकलें तेज हो गई कि संभवतः वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.