खबर संसार हल्द्वानी।इस मंदिर के पास से इतने जुआरियो को पकड़ा जी हा नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार चलाये जा रहे सट्टा बाजार व जुआ के विरूद्व अभियान के तहत दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अरूण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में चौकी मंगलपडाव वह चौकी राजपुरा कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम के द्वारा निम्न कार्यवाही की गई।
*1- चौकी मंगलपडाव* आज दिनांक 6/7-11-2021 को श्री कश्मीर सिंह चौकी प्रभारी मंगलपडाव के द्वारा मय पुलिस टीम उ0नि0 दीवान सिंह, कानि0 राज सिंह, कानि0 कमल सिंह नौला के 04 व्यक्तियों को मंगल पड़ाव शिव मंदिर के पास जुआ खेलते हुए फड के 6480 रुपए एक ताश की गड्डी तथा 04 मोबाइल फोन बरामद कर गिरफ्तार किया गया उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध थाना हल्द्वानी में मुकदमा अपराध संख्या 588/ 21 धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त:-*
*1-* संजय कुमार पुत्र राम चंद्र निवासी समता आश्रम वाली गली रामपुर रोड हल्द्वानी उम्र-36 वर्ष
*2-* विवेक पुत्र गणपत निवासी घास मंडी मंगलपड़ाव उम्र 34 वर्ष
*3-* मुकुल पुत्र रामगोपाल निवासी शिव मंदिर मंगल पड़ाव उम्र 32 वर्ष
*4-* सचिन कुमार पुत्र प्रवेश कुमार निवासी गांधी नगर लाल कुआं हल्द्वानी उम्र 32 वर्ष






