HomeUttarakhandबाल सुरक्षा को लेकर प्रशान्त पब्लिक स्कूल में बच्चों को किया जागरूक

बाल सुरक्षा को लेकर प्रशान्त पब्लिक स्कूल में बच्चों को किया जागरूक

रूद्रपुर, खबर संसार। जिलाधिकारी उदयराज सिंह व मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में शनिवार को काशीपुर स्थित प्रशान्त पब्लिक स्कूल में बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन द्वारा बालिकाओं को स्वयं को सुरक्षित रखने के उपाय, पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, गुड-टच बैड-टच के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के सम्बन्ध में जानकारी दी।

सभी बालिकाओं को कानूनी प्रावधानों की जानकारी रखने के साथ-साथ जागरूक नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया गया तथा उन्हें अवगत कराया कि किसी भी प्रकार का बाल उत्पीड़न का मामला संज्ञान में आने पर 1098, 112 नम्बर पर तत्काल कॉल किया जा सकता हैं तथा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की वेबसाइट पर पॉक्सो-ई बॉक्स के माध्यम से भी शिकायत की जा सकती हैं।

बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी

जागरूकता शिविर में पुलिस विभाग द्वारा साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी प्रदान की गयी तथा चाइल्ड हेल्पलाइन कॉर्डिनेटर चाँदनी रावत द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी तथा अवगत कराया कि चाइल्ड हेल्पलाइन बच्चों के लिए निशुल्क आपातकालीन सेवा हैं तथा जरूरतमंद बच्चों, देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले  बालकों को काउंसलिंग भी प्रदान की जाती हैं।

सदस्य बाल कल्याण समिति हरनीत कौर द्वारा बाल कल्याण समिति के संबंध में जानकारी दी गयी। शिविर में किशोर न्याय अधिनियम के अन्तर्गत बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड के संबंध में भी जानकारी दी गयी। कार्यशाला में अनमोल फाउण्डेशन, पुलिस विभाग, विद्यालय के प्रधानाचार्य व अध्यापक आदि उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.