खबर संसार हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट की अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही। जी हा आज ट्रांसपोर्ट नगर मे सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने जिलाधिकारी के निर्देश पर बड़ी कार्यवाही की। कार्यवाही पर 121 पव्बे और 5 शराब की बॉटल मिली। दुकानदार सूरज कुमार पुत्र कालू राम पर आबकारी नियमानुसार आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। फिलहाल सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दुकान सील कर दी गई है।
बताए चले की इससे पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने चार माह पहले ट्रांसपोर्ट नगर में एक दुकान सील की थी। जिसमे बहुत बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई थी।जिसकी करीब चार माह दुकान शील रही।कपूर ने अफैदेविद दिया था कि आगे से वो ऐसा काम नहीं करेंगे।फिलहाल सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी को चेताया की ऐसा काम ना करे वरना कार्यवाही होंगी कड़ी।

