Friday, February 7, 2025
HomeUttarakhandसिटी मजिस्ट्रेट, नगर आयुक्त व एसडीएम ने किया मतदान, लोगों से की...

सिटी मजिस्ट्रेट, नगर आयुक्त व एसडीएम ने किया मतदान, लोगों से की ये अपील

निकाय चुनाव के लिए वोटिंग आज सुबह 8 बजे शुरू हुई। 30 लाख से ज्यादा वोटर निकाय चुनाव में वोट डाल रहे हैं। तो वहीं हल्द्वानी नगर निगम मेयर चुनाव के सिटी मजिस्ट्रेट/ रिटर्निंग अधिकारी एपी वाजपेई ने चुनावी ड्यूटी के बीच वार्ड नंबर 9 तल्ली बमोरी महिला डिग्री कॉलेज बूथ में जाकर अपने मत का प्रयोग किया और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाई उन्होंने हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी 60 वार्डों में रहने वाले जनमानस से अपील करते हुए कहा कि वह लोकतंत्र को मजबूत करें और एक अच्छे जनप्रतिनिधि को चुने ताकि लोकतंत्र मजबूत हो और उनके क्षेत्र का विकास हो सके।

मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने भी किया अपने मत का प्रयोग

मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने वार्ड नंबर 11 में नगर निगम चुनाव में मेयर और पार्षद पद के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा लोकतंत्र के महापर्व में सभी बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तभी जाकर हमारे देश का लोकतंत्र मजबूत होगा।

तो वहीं, एसडीएम परितोष वर्मा ने चुनावी ड्यूटी के बीच वार्ड 11 जीजीआईसी बूथ में जाकर अपने मत का प्रयोग किया और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई उन्होंने हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के सभी 60 वार्डों की जनता से अपील करते हुए कहा कि वह लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाते हुए एक अच्छे जनप्रतिनिधि को चुने ताकि लोकतंत्र मजबूत हो और उनके क्षेत्र का विकास हो सके।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.