पिथौरागढ़, खबर संसार: धारचूला में फटा बादल, मची तबाही 4 dead body बरामद, उत्तराखंड मे इस वर्ष पहाड़ों पर बारिश तबाही लेकर आई है। पिछले कुछ दिनों से बादल फटने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। बादल फटने से जिनमें कई लोगों की मौत भी हो जा रही है। प्रदेश में बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखा रखा है। ताजा मामला उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला का है, जहां रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया।
खबर ये भी पढ़ें- सर्च व रेस्क्यू आपरेशन पूरी क्षमता के साथ चलाए जाएं
मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार देर रात की है। लोग अपने घरों में थे। व कई लोग सो रहे थे। तभी अचानक बादल फटने से मूसलाधार बारिश हुई। देखते ही देखते कई मकान बह गए। घरों में सो रहे लोग भी मलबे से साथ बह गए। व कई लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। लोगों की चीख-पुकार गूंज उठी। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष चैहान ने बताया कि अभी तक 4 लोगों dead body बरामद कर लिए गए हैं, जिनमें और लापता लोगों की तलाश जारी है।
कई की dead body दबे होने की बखबर
धारचूला के जुम्मा गांव के ऊपर बादल फटने के बाद वहां तबाही ही तबाही नजर आ रही थी। जिससे वहा पर भारी नुकसान हुआ, कई लोग तो अपने घरों समेत ही बह गए हैं। हैं। जुम्मा गांव उत्तराखंड के चीन-नेपाल बॉर्डर पर पड़ता है। कई की dead body दबे होने की खबर है अभी तक करीब 10 लोग लापता होने की खबर है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व राजस्व दल मौके पहुंचे, जहा रेस्क्यू आपरेशन जारी है। क्षेत्र में सड़क मार्ग अवरुद्ध होने की वजह से रेस्क्यू कार्य हैलीकॉप्टर से कराए जाने हेतु क्षेत्र में हैलीपैड तैयार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने ली जानकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ जिलाधिकारी से फोन पर बात कर धारचूला तहसील के जुम्मा गांव में भारी वर्षा से हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने एवं घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
