HomeUttar PradeshCM योगी का बड़ा बयान कहा- बेटियों से छेड़खानी पर ढेर कर...

CM योगी का बड़ा बयान कहा- बेटियों से छेड़खानी पर ढेर कर देगी पुलिस

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने आज कानपुर में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले शहर को 387.59 करोड़ की 272 परियोजनाओं का तोहफा द‍िया। इस दौरान सीएम योगी ने बेटियों से छेड़खानी के मामले पर बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी ने कहा कि बेटियों को छेड़ने वालों को अब पुलिस ढेर कर देगी।

अपराधियों को भी सख्त संदेश दिया

इसके साथ ही अपराधियों को भी सख्त संदेश दिया है। इसके अलावा सीएम योगी ने कानपुर में परियोजनाओं की सौगात देते हुए कहा कि कानपुर के सीसामऊ नाला से कभी 14 करोड़ लीटर सीवर मां गंगा में उड़ेला जाता था, आज उसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। उस ‘सीवर प्वॉइंट’ को ‘सेल्फी प्वॉइंट’ में बदलकर हमने मां गंगा की अविरलता व निर्मलता को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं अपनी धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के लिए प्रख्यात कानपुर की धरा को नमन करता हूं। आज यहां ₹388 करोड़ लागत की 272 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास सम्पन्न हो रहा है। इस अवसर पर कानपुर के सभी नागरिकों को बधाई देता हूं।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.