HomeUttarakhandकमिश्नर दीपक रावत व डीएम वंदना सिंह ने किया मतदान, की यह...

कमिश्नर दीपक रावत व डीएम वंदना सिंह ने किया मतदान, की यह अपील…

हल्द्वानी, खबर संसार। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज नैनीताल में प्रांतीय खंड स्थित बूथ में नगर पालिका चुनाव में अपने मत का प्रयोग किया इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा पूरे कुमाऊं के अंदर नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी।

शांतिपूर्वक और निष्पक्षता के साथ चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में घरों से निकलर अपने मत का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी वंदना सिंह ने किया मतदान

तो वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी वंदना सिंह ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नैनीताल पोलिंग बूथ पर पहुंच कर अपने मत का प्रयोग किया। इस दाैरान जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपनी भागीदारी निभाते हुए नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2025 में अधिक से अधिक मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निर्वहन करने के लिए कहा।

जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने जीजीआईसी नैनीताल मतदान केंद्र के बूथों का निरीक्षण करते हुए मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मतदान व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मतदान कार्मिकों से अब तक हुए मतदान प्रतिशत की जानकारी ली। उन्होंने मतदान कार्मिकों का मनोबल बढ़ाते हुए पूरी सतर्कता एवं सावधानी से कार्य करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.